VISITORS

0 0 7 1 6 1

March 29, 2026 11:56 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 11:56 am

जल आपूर्ति व सीवर समस्याओ को प्राथमिकता

शब्द अग्नि न्यूज़ / भोपाल। प्रदेश के नगरीय निकाय नागरिकों को बेहतर, सुरक्षित एवं निर्बाध जल एवं सीवर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रभावी कार्रवाई कर रहे हैं। नगरीय विकास एवं आवास विभाग के निर्देश पर शहरी क्षेत्रों में जल गुणवत्ता, जल आपूर्ति व्यवस्था तथा सीवर समस्याओं के त्वरित निराकरण को प्राथमिकता दी जा रही है। नगरीय विकास एवं आवास आयुक्त संकेत भोंडवे ने बताया कि रविवार 11 जनवरी तक प्रदेशभर में 1176 जल रिसाव (लीकेज) की मरम्मत की जा चुकी है। इसके साथ ही 7619 जल नमूनों की जांच पूरी की गई है, ताकि नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। जल नमूना संग्रहण कार्य में 744 सफाई मित्र एवं अमृत मित्र सक्रिय रूप से कार्यरत हैं, जबकि जल परीक्षण के लिए अब तक 704 व्यक्तियों को प्रशिक्षण दिया गया है।

आयुक् ने बताया कि 684 ओएचटी, जीएसआर एवं सम्प की सफाई पूर्ण कर ली गई है, जिन पर ऑयल पेंटिंग के माध्यम से सफाई की तिथि और अगली प्रस्तावित सफाई की तिथि अंकित की गई है। इसके अतिरिक्त 1650 छोटे मरम्मत कार्य (माइनर रिपेयर) भी पूरे किए जा चुके हैं। जल से संबंधित कुल 293 शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिनमें से 284 शिकायतों का समाधान कर दिया गया है। वहीं सीवर लाइन लीकेज, मैनहोल ओवरफ्लो जैसी समस्याओं से जुड़ी 285 शिकायतों में से 134 शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है। शेष लंबित शिकायतों के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश संबंधित निकायों को दिए गए हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर