VISITORS

0 0 7 2 0 9

April 3, 2026 10:07 am

+91 8878812345

Explore

Search

April 3, 2026 10:07 am

इंदौर : मंदिर की दानपेटी से निकले 1.40 करोड़

बंद हो चुके 500-2000 के नोट मिले पत्र और आभूषण भी निकले

शब्द अग्नि इंदौर। खजराना गणेश मंदिर की दान पेटियां सोमवार को खोली गई। राशि की गणना नगर निगम परिषद कार्यालय के अधीक्षक प्रदीप दुबे के नेतृत्व में 25 सदस्यीय टीम कर रही है। अब तक एक करोड़ 40 लाख रुपए गिने जा चुके हैं। चौथे दिन भी गिनती जारी है। बताया गया कि इस बार भी बड़ी संख्या में बंद हो चुके 2000 और 500 के नोट मिले हैं। खजराना मंदिर से मिली जानकारी के अनुसार, कुछ नकली नोट भी दान पेटियों से निकले हैं। इस बार दान पेटियों से एक मोबाइल भी मिला है। बड़ी संख्या में भक्तों द्वारा भगवान गणेश को लिखे गए पत्र भी मिल रहे हैं। सोने-चांदी के असली और नकली आभूषण भी बड़ी मात्रा में मिले हैं। गणना अभी 2 दिन और चलेगी। हर बार दान पेटियों से निकलने वाली राशि कम होती जा रही है, जबकि मंदिर प्रबंधन का खर्च लगातार बढ़ रहा है। मंदिर में क्यूआर कोड से दान की सुविधा है, लेकिन कोड ऐसी जगह लगे हैं, जहां कम दिखाई देते हैं। मंदिर प्रबंधन ने बताया कि दान राशि की गिनती की पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी की कड़ी निगरानी में होती है और वीडियो रिकॉर्डिंग भी अनिवार्य रूप से की जाती है, ताकि कार्य में पूर्ण पारदर्शिता बनी रहे।

दान पेटियों से मिलने वाली राशि का उपयोग मंदिर की धार्मिक, सामाजिक और जनकल्याणकारी गतिविधियों में किया जाता है। खजराना गणेश मंदिर इंदौर का प्रमुख धर्मस्थल है, जहां प्रतिदिन हजारों भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं। दिसंबर के अंत और 31 दिसंबर- नववर्ष पर यहां भारी भीड़ रहती है। हर वर्ष की तरह इस बार भी देश- विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। यह मंदिर न सिर्फ आम भक्तों, बल्कि कई राजनीतिक नेताओं, उद्योगपतियों, खिलाड़ियों और बॉलीवुड हस्तियों की आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। मुख्य पुजारी अशोक भट्ट के अनुसार, भगवान गणेश के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था इतनी गहरी है कि हर बार दान पेटियां खुलने पर बड़ी मात्रा में धनराशि और मूल्यवान वस्तुएं मिलती हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर