VISITORS

0 0 7 1 6 0

March 29, 2026 5:09 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 5:09 am

यूथ वॉक में 10 हजार युवाओं ने लिया हिस्सा

बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
शब्द अग्नि न्यूज़। इंदौर में युवा नशा उन्मूलन जागरूकता वॉक (यूथ वॉक-2026) ने वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (लंदन) में अपना नाम दर्ज कराया है। 8 फरवरी 2026 को हुए इस आयोजन में लगभग 10 हजार युवाओं ने हिस्सा लिया, जिससे नशा विरोधी जन जागरूकता के क्षेत्र में यह कार्यक्रम एक विश्व रिकॉर्ड बन गया।
3 किलोमीटर लंबी यह वॉक नेहरू स्टेडियम से सुबह 9 बजे शुरू हुई। कार्यक्रम के आयोजक रुद्राक्ष गोलू शुक्ला के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखते हुए उन्हें सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करना और समाज में जनजागरण फैलाना है। आयोजकों का दावा है कि यूथ वॉक में 20 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव, बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला सहित कई अतिथियों ने शिरकत की। इस अवसर पर खगेंद्र भार्गव ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की लगभग 50 प्रतिशत आबादी युवा है और इसी कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के युवाओं को नशे की लत में फंसाकर कमजोर करने की साजिशें की जा रही हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहें और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज के युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं और यदि वे सही दिशा में आगे बढ़ें तो भारत को विश्वगुरु बनने से कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने रुद्राक्ष शुक्ला द्वारा किए गए इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बनते हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर