शब्द अग्नि न्यूज़ । रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में अलग-अलग सड़क हादसों में 11 लोगों की मौत हो गई। पहली घटना रायगढ़ जिले की है, जहां 25 फरवरी की रात तेज रफ्तार पिकअप बेकाबू होकर खाई में गिर गई। हादसे में 4 लोगों ने दम तोड़ दिया, करीब 18 लोग घायल हुए हैं। दूसरी घटना सरगुजा के नेशनल हाईवे – 43 पर शांतिपारा के पास दो बाइकों की भिड़ंत में युवा भाजपा नेता समेत 2 युवकों की मौत हुई है। तीसरी घटना में सूरजपुर जिले में बाइक की टक्कर में 2 युवक और महिला टीचर समेत 3 की मौत हुई है। वहीं बालोद में स्कूल वैन नाले में गिरने से पहली की छात्रा की मौत हो गई। जबकि 13 बच्चे घायल हैं। बिलासपुर- कोरबा NH पर ट्रेलर की चपेट में आने से मोपेड सवार पत्नी ने दम तोड़ दिया।
Author: Shabd Agni
.
