जिला अस्पताल बड़वानी में लायंस क्लब द्वारा आयोजित नेत्र शिविर में 65 मरीजों का किया गया परीक्षण
शब्द अग्नि न्यूज़ । बड़वानी । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेखा जमरे और सिविल सर्जन डॉ मनोज खन्ना के मार्गदर्शन में लगे नेत्र शिविर में बड़वानी जिले के ग्रामीण इलाकों से दूर-दूर से मरीज आये, साथ ही खरगोन व धार जिले से कुल 65 नेत्र मरीज़ अपनी आंखों की जॉच कराने आए थे। लायन राम जाट ने बताया कि शिविर में कुल 65 मरीजों का नेत्र परीक्षण कैम्प कोऑर्डिनेटर रविन्द्र टेकाम, चोइथराम अस्पताल के नेत्र सहायक राहुल चौहान और डॉ स्वीटी जैन ने किया। इस नेत्र शिविर में सिस्टर किरन सवनेर और मीरा सोलंकी ने ब्लड प्रेशर और सिस्टर काली चौहान ने ब्लड शुगर की जांच की। वार्ड बाय सुधीर सोनाने ओर धर्मेंद्र बिल्लौरे ने शिविर की व्यवस्था सम्भाली। लायन महेश चन्द्र शर्मा ने बताया कि परीक्षण के पश्चात् 17 मरीज में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए। 3 मरीजों का ब्लड शुगर अधिक होने से और 3 मरीजों का ब्लडप्रेशर अधिक होने से लैस प्रत्यारोपण नहीं किया जा सकता था। 11 मरीजों को लैंस प्रत्यारोपण हेतु बस द्वारा इंदौर भेजे गये। लायन संतोष भावसार ने चौईथराम नेत्र चिकित्सालय और जिला अस्पताल बड़वानी के स्टाफ डीडी पीएम अनिल राठोड़ और सिस्टर सुषमा वाजपेई का आभार माना। आगामी नेत्र परीक्षण शिविर दिंनांक 9 फरवरी सोमवार को पुनः आयोजित होगा।
Author: Shabd Agni
.
