VISITORS

0 0 6 2 7 7

February 19, 2026 1:35 pm

+91 8878812345

Explore

Search

February 19, 2026 1:35 pm

18 वर्षीय बालिका को शादी के बहाने बुलाया, हत्या

शब्द अग्नि न्यूज़ । जबलपुर। जिले में सिमरिया रंगवा गांव में खेत के पास मिली 18 वर्षीय तनु की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है वैलेटाइन डे की रात घर से निकली युवती की हत्या उसके बॉयफ्रेड ईशु ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार है। पुलिस जांच में सामने आया है कि तनु लगातार ईशु पर शादी करने का दबाव बना रही थी। ईशु इसके लिए तैयार नहीं था। शनिवार शाम उसने तनु को फोन कर कहा कि वह शादी के लिए तैयार है। इसके बाद वह उसे बाइक से सिमरिया गांव ले गया, जहां पहले से उसके दोस्त पंकज बरमन, अंकित श्वास और एक अन्य मौजूद थे। सुनसान जगह पर ले जाकर आरोपियों ने पत्थर से उसके सिर पर वार कर हत्या कर दी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर