VISITORS

0 0 7 1 6 4

March 29, 2026 9:18 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 9:18 pm

गोवा : रेस्टोरेंट में आग से 23 लोगों की मौत

 गोवा के अरपोरा में स्थित एक रेस्टोरेंट में आग लगने से 23 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन महिलाएं  20 पुरुष 

शब्द अग्नि  / गोवा के एक नाइट क्लब में शनिवार देर रात सिलेंडर फटने के बाद आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई। राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि मारे गए अधिकतर लोग क्लब की रसोई में काम करते थे। मृतकों में तीन महिलाएं और तीन से चार पर्यटक भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार नाइट क्लब ने आग संबंधी सुरक्षा मानदंडों का पालन नहीं किया था। पणजी से लगभग 25 किलोमीटर दूर अरपोरा में स्थित ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नामक नाइट क्लब में आधी रात के बाद आग लगी। अग्निशमन और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और रात भर बचाव कार्य में जुटी रहीं

वीडियो आया सामने

एक वीडियो सामने आया है. यह वीडियो आग लगने के वक्‍त का बताया जा रहा है. वीडियो में लोग मस्‍ती के मूड में हैं और एक बैले डांसर बॉलीवुड सॉन्‍ग पर जमकर झूम रही है. हालांकि इसके कुछ वक्‍त बाद ही हालात बिलकुल बदल जाते हैं. वीडियो में फ्लोर के ऊपरी हिस्से में चिंगारी और धुंआ दिखाई देने लगता है. इसके बाद डांस फ्लोर पर बैले डांसर अपना डांस रोक देती हैं और म्‍यूजिशयन भी गाना रोक देते हैं.

पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

आग लगने की घटना के बाद प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिवार को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की साथ ही प्रधानमंत्री ने घटना पर दुख प्रकट किया प्रधानमंत्री ने राज्य के मुख्यमंत्री से बात कर केंद्र की ओर से हर सम्भव मदद का वादा किया

नॉर्थ गोवा के कलेक्टर ऑफिस ने इमरजेंसी नंबर जारी किए

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर