VISITORS

0 0 7 1 6 1

March 29, 2026 12:25 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 12:25 pm

इंदौर में फिर मौत, दूषित पानी से 26 वीं जान गई

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। भागीरथपुरा में दूषित पानी से शुक्रवार को एक और मौत हो गई। 63 साल के बद्री प्रसाद को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद 17 जनवरी को अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बद्री प्रसाद को टीबी की बीमारी भी थी। इन्हें मिलाकर भागीरथपुरा में अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है। भागीरथपुरा में दूषित पानी से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब अरविंदो अस्पताल 10 लोग भर्ती हैं। एक मरीज वेंटिलेटर पर है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, भर्ती मरीजों में से s दूसरी बीमारियों से भी पीड़ित हैं।
इन मरीजों का चल रहा इलाज
सीएमएचओ डॉ. माधव हसानी के मुताबिक, वर्तमान में अपोलो हॉस्पिटल में 58 साल के मरीज के पैर में गंभीर इंफेक्शन और किडनी की बीमारी का इलाज जारी है। केयर सीएचएल अस्पताल में 23 वर्षीय महिला एमचीबी, बेसल मेनेजाइटिस विथ हाईड्रोसिफेलस से ग्रस्त है। अरबिंदो अस्पताल में 66 वर्षीय महिला लिवर में सूजन और संक्रमण से पीड़ित है। 70 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर चोटों के कारण और एसडीएच से ग्रस्त है। दो अन्य मरीज जो कि वार्ड में एडमिट हैं और डायरिया से पूर्ण स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने की प्रक्रिया में हैं। ऐसे बी बॉम्बे हॉस्पिटल में 65 वर्षीय बुजुर्ग मल्टी ऑर्गन डिस्फंक्शन सिंड्रोम और इनसेफेलोपैथी से ग्रस्त है। 65 वर्षीय महिला और 72 वर्षीय बुजुर्ग सेंसरी पॉलीन्यूरोपैथी से पीड़ित है। 67 वर्षीय महिला हायपोक्सिक इस्कीमिक इनकिफेलोपैथी यानी ब्रेन में ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई अस्वस्थता से एडमिट है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर