VISITORS

0 0 7 2 0 5

April 2, 2026 3:28 pm

+91 8878812345

Explore

Search

April 2, 2026 3:28 pm

12 दिनों में महाकाल पहुंचे 29 लाख श्रद्धालु

नववर्ष पर उमड़ी भीड़, 500 क्विंटल लड्डू प्रसाद बिका
शब्द अग्नि न्यूज़ / उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में नववर्ष और वर्ष के अंत में श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड भीड़ दर्ज की गई। 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक कुल 12 दिनों की अवधि में, लगभग 29 लाख 10 हजार भक्तों ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। श्रद्धालुओं की यह संख्या 25 दिसंबर, क्रिसमस के दिन से बढ़नी शुरू हुई, जब 2 लाख 57 हजार से अधिक भक्त मंदिर पहुंचे। इसके बाद 26 से 31 दिसंबर तक प्रतिदिन औसतन डेढ़ से दो लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए आते रहे। 31 दिसंबर को 1 लाख 53 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने महाकाल के दर्शन किए।

नववर्ष के पहले दिन सबसे ज्यादा भक्त 

1 जनवरी को सर्वाधिक भीड़ दर्ज की गई, जब 6 लाख 12 हजार 879 श्रद्धालु महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। यह 12 दिवसीय अवधि का सबसे बड़ा आंकड़ा था। इस दिन मंदिर परिसर, महाकाल लोक और आसपास के मार्गों पर भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। इसके बाद भी भीड़ का सिलसिला
जारी रहा। 2 जनवरी को 2 लाख 73 हजार, 3 जनवरी को 2 लाख 19 हजार, 4 जनवरी को 2 लाख 46 हजार और 5 जनवरी को 2 लाख 14 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

30 लाख से अधिक श्रृद्धालुओं ने किए दर्शन
1, श्रद्धालुओं की भारी संख्या के मद्देनजर मंदिर प्रशासन, जिला प्रशासन और पुलिस ने व्यापक व्यवस्थाएं की थीं। भस्म आरती से लेकर सामान्य दर्शन तक सुरक्षा, कतार प्रबंधन, जल आपूर्ति और स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया गया।
२। मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक के अनुसार, 25 दिसंबर से 5 जनवरी के बीच लगभग 30 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवधि में करीब 500 क्विंटल लड्डू प्रसाद बिका।
३। प्रशासन ने 31 दिसंबर और 1 जनवरी को लगभग 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान लगाया था, जो लगभग सटीक रहा। नववर्ष की सफल व्यवस्थाओं के बाद, प्रशासन ने अब महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियां शुरू कर दी हैं. जिसमें भी इसी तरह की भारी भीड़ की संभावना है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर