तीन मरीज अब भी भर्ती,
शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। भागीरथपुरा में दूषित पानी हादसे में एक और मौत हो गई। एक माह से अधिक समय से एडमिट रही अनिता कुशवाह (65) ने रविवार रात को दम तोड़ दिया । अनिता का बॉम्बे हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। वह लंबे समय से वेंटिलेटर पर थीं। इन्हें मिलाकर दूषित पानी से अब तक 32 मौतें हो चुकी हैं।
बेटे नीलेश ने बताया कि उन्हें पहले से कोई बीमारी नहीं थी। 28 दिसंबर को उल्टी-दस्त के कारण भाग्यश्री हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। दो दिन बाद डिस्चार्ज होकर घर पर लाया गया, लेकिन कुछ ही घंटों बाद फिर हालत बिगड़ी। उन्हें 1 जनवरी को अरबिंदो हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था । अरबिंदो हॉस्पिटल से उन्हें 4 जनवरी को बॉम्बे हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया था। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ती गई। हालत गंभीर होने पर किडनी फेल हो गई जिस चलते लगातार हेमोडायलिसिस किया जा रहा था। फिर वेंटिलेटर पर भी लिया गया। इलाज के दौरान उन्हें कार्डियक अरेस्ट भी आया। सीएमएचओ डॉ. माधव हसानी ने बताया कि शासन की ओर से यर सेंटर पर इलाज करवाया गया, लेकिन दुर्भाग्य से मरीज को बचाया नहीं जा सका। महिला के पति मिल से रिटायर्ड हैं। परिवार में एक बेटा और
दो बेटियां हैं। अनिता कुशवाह का अंतिम संस्कार आज होगा । भागीरथपुरा दूषित पानी हादसे में अब तक 32 मौतें हो चुकी हैं। इस मामले में 450 से ज्यादा मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं, लेकिन दूसरी ओर तीन मरीज अब भी एडमिट हैं। इनमें से 2 आईसीयू में हैं। उनकी हालत काफी क्रिटिकल बनी हुई है।
जो भी दोषी हो, उस पर हत्या का मामला दर्ज होना चाहिए : अलका लांबा

सोमवार को महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा इंदौर आई प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भागीरथपुरा मामले में जो भी दोषी हो, उस पर हत्या का मामला दर्ज होना चाहिए। चाहे वो मंत्री है, वो विधायक है, वो पार्षद है, वो सरकार का हिस्सा हो । हत्या का मामला चलाकर कर पूरी निष्पक्षता से जांच होनी चहिए र इन्हें सजा मिलनी चाहिए, वरना कोई सबक नहीं लेंगे। बड़ा सवाल न ये है है कि यहां के लोग जहर पीने को मजबूर है? सरकार के पास फंड है, लेकिन जल जीवन मिशन में सात हजार करोड़ केंद्र सरकार ने खर्च नहीं किया। इसलिए इस बार बजट में और पैसा कम कर दिया। | राहुल गांधी भी यहां के के पीड़ित परिवारों से मिलकर गए। पीड़ितों की आर्थिक मदद सरकार करें। र को एक करोड़ रुपया हमारी मांग है कि हर प र परिवार 1 उसका परिवार को मिले। ताकि कम से कम अच्छी जिंदगी पूरा परिवार जी पाए । कांग्रेस एसआईआर के सख्त खिलाफ है। ये वोट चोरी का एक रास्ता अपना लिया है। हम हार नहीं रहे, हमें चुनाव आयोग, संवैधानिक संस्थाओं और वोट चोरी करके हराया जा रहा है। इस देश के संविधान ने एक वोट का अधिकार आपको दिया हुआ है। वो अधिकार छीना जा रहा है। हरियाणा में पच्चीस लाख वोट फर्जी हमें महीनों लग गए। चुनाव आयोग ने ई-वोटर लिस्ट नहीं दी और हम हरियाणा का चुनाव मात्र बाईस हजार से हारे हैं। धर्म के नाम पर नंगा नाच असम के अंदर चल रहा है। राजनीतिक दलों को छोड़कर देश को आगे रखते हुए इन सब चीजों पर बात करना चहिए। एक और सवाल ये है कि मध्यप्रदेश में भी एसआईआर चल रहा है। मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल के कुछ राज्यों में एसआईआर चल रहा है तो क्या आपको लगता है कि मध्य प्रदेश में भी वोट चोरी हुई है ? हो रही है तो कांग्रेस के जो नेता है, वरिष्ठ नेता है, वो अभी फिलहाल क्या कर रहे हैं? वो रोके क्यों नहीं इनको अभी भारत जिसे मां कहा जाता है. देश की मां, उस मां की गोद में कोख में आज बेटियां सुरक्षित कहीं नहीं, बिल्कुल सुरक्षित नहीं है। अब समझ आता है बेटी भाजपा के विधायकों और सांसदों से बचानी पड़ रही है । इस बार इस तरह का बजट आया है कि आप जितना मर्जी काला धन रख लीजिए, विदेश चले जाइए, आप पर कोई आंच नहीं आएगी जवाबदेही तय होनी चाहिए।
Author: Shabd Agni
.
