VISITORS

0 0 6 0 4 0

February 11, 2026 1:05 pm

+91 8878812345

Explore

Search

February 11, 2026 1:05 pm

वैश्य समाज का 49वां स्नेह सम्मेलन संपन्न

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। श्री इंदौर गंगराड़े (वैश्य) कल्याण समिति एवं अखिल भारतीय गंगराड़े पद्मावती पोरवाल समिति के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को 49वां वार्षिक स्नेह सम्मेलन हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। यह आयोजन चोखी ढाणी के पीछे समाज द्वारा हाल ही में क्रय की गई 12,500 वर्गफुट मांगलिक परिसर भूमि पर किया गया।
सम्मेलन का शुभारंभ वरिष्ठजनों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विष्णु सहस्त्रनाम एवं गणेश वंदना से की गई। समाज के बच्चों और युवाओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थितजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि मांगलिक परिसर हेतु भूमि क्रय में पुष्पा स्व. सुरेन्द्र गंगराड़े (सेवानिवृत्त डीएसपी) ने 5.05 लाख का विशेष सहयोग प्रदान किया, जिनका मंच से सम्मान किया गया। दोपहर में स्नेह भोज के पश्चात मंचीय कार्यक्रम हुआ।
अध्यक्ष जितेन्द्र गंगराड़े ने समाज की उपलब्धियों, पंजीयन, बैंक खाता, कोष, पूर्व आयोजनों एवं भावी योजनाओं की जानकारी दी। “विचार-मंथन” सत्र में कोषाध्यक्ष दिलीप गंगराड़े एवं डॉ. चंद्रशेखर गंगराड़े ने समाज की चुनौतियों व समाधान पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 25 से अधिक सामाजिक प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट श्याम गंगराड़े ने इंदौर में मांगलिक परिसर निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने का आश्वासन दिया। सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय पोरवाल वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष गोपालदास गंगराड़े, डॉ. चंद्रशेखर गंगराड़े (बदनावर), डॉ. साधना गंगराड़े, डॉ. अनुभा सहित वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अंकित गंगराड़े एवं श्रीमती बेनू ने किया, जबकि महामंत्री गोविंद गंगराड़े ने आभार व्यक्त किया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर