VISITORS

0 0 6 0 5 7

February 12, 2026 1:56 am

+91 8878812345

Explore

Search

February 12, 2026 1:56 am

इंदौर : प्रभातफेरी में पहुंचे 5 लाख श्रद्धालु

रामायण आधारित झांकियों के साथ चला बाबा रणजीत का रथ

इंदौर। रणजीत अष्टमी के मौके पर इंदौर के रणजीत हनुमान मंदिर से रणजीत बाबा की विशाल प्रभातफेरी निकाली गई। स्वर्ण रथ पर विराजित बाबा के दर्शन पाने के लिए 5.2 डिग्री सेल्सियस की ठंड में चार से पांच लाख भक्त पहुंचे। इतनी भीड़ होने के कारण यात्रा को 4.5 किलोमीटर सफर तय करने में 7 घंटे से ज्यादा का समय लगा।


प्रभातफेरी द्रविड़ नगर, महू नाका, दशहरा मैदान और अन्नपूर्णा मंदिर होते हुए वापस मंदिर में संपन्न हुई। यात्रा की शुरुआत सुबह 5 बजे हुई थी, जो दोपहर करीब 12 बजे संपन्न हुई। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित दीपेश व्यास के मुताबिक, यात्रा में 3 झांकियां शामिल की गई थीं। एक में भक्तों को आशीर्वाद देते हुए राम दरबार, दूसरे में माता अंजनि की गोद में भगवान हनुमान लला और तीसरे में रणजीत लोक का प्रेजेंटेशन दिखाया गया। 71 भजन मंडली भी आई थीं। इनमें तीन महाकाल की मंडली थी। यात्रा के बाद सवा लाख रक्षा सूत्र बांटा जाना है। कुछ आज तो बाकी रोज बांटे जाएंगे। प्रभातफेरी की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी। यहां 70 सीसीटीवी, 4 ड्रोन कैमरे, 600 से अधिक पुलिसकर्मी सुबह 3 बजे से ही पूरे मार्ग पर तैनात थे। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी लगातार मौके पर मौजूद रहे। 15 वॉच टावरों से पुलिसकर्मी भीड़ पर नजर रखे हुए थे।
25

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर