VISITORS

0 0 7 1 6 2

March 29, 2026 2:27 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 2:27 pm

बंगाल : एसआईआर-वोटर लिस्ट से 58 लाख नाम हटे

ममता की भवानीपुर सीट में 44 हजार नाम डिलीट; साउथ 24 परगना जिले से 8 लाख नाम कटे
शब्द अग्नि /कोलकाता। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के पहले फेज के बाद 58 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए हैं। सबसे ज्यादा नाम कोलकाता के चौरंगी और कोलकाता पोर्ट जैसे क्षेत्रों में कटे हैं, जबकि सुवेंदु अधिकारी की नंदीग्राम सीट की तुलना में सीएम ममता बनर्जी के भवानीपुर सीट में चार गुना अधिक नाम हटाए गए। भवानीपुर सीट पर जनवरी 2025 की लिस्ट में 1,61,509 वोटर्स थे। इसमें से 44,787 नाम हटाए गए। वहीं पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम जहां 2,78,212 वोटर थे, वहां से 10,599 नाम हटाए गए। जिलावार आंकड़ों में साउथ 24 परगना सबसे ऊपर रहा, जहां 8,16,047 नाम हटाए गए। यह इलाका TMC सांसद अभिषेक बनजी का गढ़ माना जाता है। उन्होंने डायमंड हार्बर सीट से पिछले लोकसभा चुनाव में सात लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी।
चुनाव आयोग 16 दिसंबर को कोलकाता पोर्ट से 74 हजार नाम हटे
राज्य के 294 असेंबली एरिया में से सबसे ज्यादा नॉर्थ कोलकाता की चौरंगी विधानसभा क्षेत्र में 74.553 नाम हटाए गए। यहां से से तृणमूल MLA नयना बंद्योपाध्याय हैं। कोलकाता पोर्ट से कुल 63,730 नाम हटाए गए। इसका प्रतिनिधित्व सीनियर मंत्री फिरहाद हकीम करते हैं। वहीं मंत्री अरूप विस्वास के टॉलीगंज में 35.309 नाम हटे। सबसे कम नाम बांकुरा जिले के कोतुलपुर से हटाए गए, जहां 5.678 नाम हटाए गए। बंगाल में नई वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट जारी करेगा। SIR के फेज-1 में हटाए गए नामों के कारण वोटर की मौत, दूसरी जगह शिफ्ट होना और डुप्लिकेट एंट्री हैं। बंगाल में 2026 विधानसभा चुनाव होने हैं।
भाजपा विधायकों के क्षेत्रों में भी नाम कटे अधिकारी ने बताया कि BJP के प्रमुख विधायकों के क्षेत्रों में नंदीग्राम से ज्यादा नाम कटे है आसनसोल साउथ जहां से अग्निमित्रा पॉल विधायक हैं. वहां पर 39,202 नाम हटाए गए। वहीं शंकर घोष के विधानसभा क्षेत्र सिलीगुड़ी से 31.181 नाम हटाए गए।
ड्राफ्ट रोल 16 दिसंबर को पब्लिश होगा चुनाव आयोग ने गुरुवार को 5 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश (UT) में स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (SIR यानी वोटर वेरिफिकेशन) की समयसीमा बढ़ा दी। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और अंडमान-निकोबार में 18 दिसंबर तक फॉर्म भर सकेंगे। उत्तर प्रदेश में 26 दिसंबर, गुजरात और तमिलनाडु में 14 दिसंबर तक फॉर्म भरे जा सकेंगे। पहले फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 11 दिसंबर थी। आयोग ने बताया कि गोवा, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, राजस्थान और पश्चिम बंगाल के लिए समयसीमा गुरुवार को ही समाप्त होगी और ड्राफ्ट मतदाता सूची 16 दिसंबर को पब्लिश की जाएगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर