VISITORS

0 0 7 1 6 3

March 29, 2026 7:43 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 7:43 pm

शादी से लौट रहे दोस्तों की कार टकराई, 6 मौत

शब्द अग्नि न्यूज़ । दौसा| राजस्थान के दौसा में भीषण सड़क हादसे में 6 दोस्तों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ये शादी – समारोह से घर लौट रहे थे । ओवरस्पीड कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी ओर से निकल रहे ट्रेलर में घुस गई। हादसा बीती देर रात करीब 11 बजे जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर कैलाई गांव के पास हुआ। ट्रेलर में घुसी कार को क्रेन से अलग किया गया। इसके बाद कार में फंसे युवकों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। सिकंदरा अस्पताल में 4 युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, 2 गंभीर घायलों को दौसा जिला अस्पताल रेफर किया गया। एक युवक ने दौसा में दम तोड़ दिया।
जबकि एक युवक की इलाज के दौरान जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में मौत हो गई। हादसे में समय सिंह ( 25 ) पुत्र राम सिंह योगी, लोकेश ( 24 ) पुत्र गोवर्धन योगी, दिलखुश (24) पुत्र बनवारी योगी, मनीष ( 23 ) पुत्र हरिमोहन योगी, अंकित (26) पुत्र लालाराम बैरवा और नवीन ( 23 ) की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार कार सवार सभी कालाखो (दौसा) गांव के रहने वाले हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर