VISITORS

0 0 6 1 1 4

February 13, 2026 1:05 pm

+91 8878812345

Explore

Search

February 13, 2026 1:05 pm

10 के बदले 70 लाख सूदखोरों से परेशान आत्महत्या

10 लाख के बदले दे दिए 70 लाख सूदखोरों से परेशान व्यापारी ने खाया जहर

शब्द अग्नि न्यूज़। इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक स्थानीय व्यापारी ने सूदखोरों के आतंक से तंग आकर बुधवार रात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जहर खाने से ठीक पहले पीड़ित ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो साझा किया जिसमें उसने तीन व्यक्तियों पर गंभीर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने उसे गंभीर हालत में मालवा अस्पताल में भर्ती कराया जहां आईसीयू में उसका उपचार जारी है। मोहम्मद मोसीन पिता मोहम्मद अशरफ निवासी चंदन नगर के मोबाइल से प्राप्त वीडियो में उसने अपनी आपबीती सुनाई है। मोसीन ने कड़ाव घाट और बंबई बाजार क्षेत्र के रहने वाले मुन्ना दूधवाले, अकरम और शकील चौधरी को अपनी इस स्थिति के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है। पीड़ित ने वीडियो में स्पष्ट रूप से कहा कि उसे इन लोगों से अपनी जान का खतरा है।
वीडियो संदेश में मोसीन ने खुलासा किया कि उसने वर्ष 2023-24 के दौरान अपने व्यापारिक कार्यों के लिए लगभग 10 लाख रुपए ब्याज पर लिए थे। इस राशि के बदले उससे हर सप्ताह 65 हजार रुपए बतौर ब्याज वसूले जा रहे थे। व्यापारी का दावा है कि वह अब तक मूलधन से कई गुना अधिक यानी लगभग 60 से 70 लाख रुपये चुका चुका है लेकिन आरोपियों की मांग खत्म नहीं हो रही है। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उसके मकान की रजिस्ट्री और लगभग 30 खाली चेक अपने पास गिरवी रखे हुए हैं। जब उसने अपने दस्तावेज वापस मांगे तो उसे डराया धमकाया गया और अतिरिक्त रुपयों की मांग की गई। इस प्रताड़ना से तंग आकर मोसीन ने 6 फरवरी को पंढरीनाथ थाने में एक लिखित शिकायत भी दर्ज कराई थी जिसमें लेनदेन का विवरण और दस्तावेज वापसी की गुहार लगाई गई थी। घटना की सूचना मिलते ही चंदन नगर पुलिस बुधवार रात अस्पताल पहुंची। हालांकि मोसीन की हालत नाजुक होने और आईसीयू में भर्ती होने के कारण उसके अधिकारिक बयान दर्ज नहीं किए जा सके। पुलिस ने फिलहाल परिजनों के बयान ले लिए हैं और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर