6 पुलिसकर्मियों ने छात्र को गिरफ्तार
शब्द अग्नि / इंदौर। बेगुनाह होनहार छात्र सोहन को मंदसौर पुलिस द्वारा ड्रग स्मगलिंग में गिरफ्तार करने के मामले में मंगलवार को इंदौर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इसमें मंदसौर एसपी विनोद कुमार मीणा उपस्थित हुए। उन्होंने कोर्ट को बताया कि बस में से छात्र को उतारकर उसे ड्रग स्मगलिंग में गिरफ्तार कर जेल भेजने वाले पुलिसकर्मी मल्हारगढ़ थाने के ही हैं। इसमें 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करते हुए उनके खिलाफ जांच शुरू की गई है।
सुनवाई के दौरान एसपी ने कहा कि इस मामले में गलती हुई है। उन्होंने यह भी माना कि बस से छात्र को उठाने के बाद शाम को ही मल्हारगढ़ पुलिस ने उस पर ड्रग स्मगलिंग का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। अंदर बस से जिन पुलिसकर्मियों ने उसे बस से उठाया था वे भी मल्हारगढ़ थाने के ही पुलिस थाना मल्हारगढ़ हैं। यह भी माना कि बस से उठाने की टाइमिंग में जो एफआईआर दर्ज की गई है उसमें गिरफ्तारी का स्थान और समय में अंतर है।
एसपी ने कोर्ट में कहा सॉरी
सुनवाई में कोर्ट ने कहा कि इसका मतलब पूर्व में केस के जांचकर्ता अधिकारी आए थे तो उन्होंने झूठ बोला तो एसपी ने इस पर सॉरी कहा। कोर्ट ने एसपी से यह भी दो बार पूछा कि थाने में कितने लोगों का स्टाफ है। इस पर एसपी ने कहा कि 55 लोगों का स्टाफ है। उन्होंने कहा कि मामले में 6 पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है। हालांकि उन्होंने पुलिसकर्मियों के नाम नहीं बताए। मामले में कोर्ट ने माना की पुलिस ने विधि के प्रावधानों का पालन नहीं किया। सुनवाई के दौरान शासन की ओर से एडवोकेट ने तर्क रखा कि मामले में ट्रायल कोर्ट में केस सुनवाई में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।इस पर कोर्ट ने कहा कि तो क्या 10 साल तक एक बेगुनाह इसका इंतजार करेगा। लंबी सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला आदेश सुरक्षित रखा है। सोहन 29 अगस्त को बस से मंदसौर अपने रिश्तेदारों से मिलने गया था। एडवोकेट ठाकुर ने परिजन कहा कि अगर कोई सीसीटीवी फुटेज हों तो उपलब्ध कराएं। परिजन ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि जिस बस से सोहन सफर कर रहा था, उसमें CCTV कैमरे लगे थे। दरअसल, उन्हें यह आसानी से उपलब्ध नहीं हो रहे थे। ट्रेवल्स कंपनी पहले तो सहमत नहीं हुई और बताया कि इसका संचालन राजस्थान से होता है, वहीं संपर्क करें। परिजन ने उन्हें वस्तुस्थिति बताई तब जाकर मशक्कत के बाद परिजन ने बस के सीसीटीवी फुटेज जुटा लिए ।
Author: Shabd Agni
.
