VISITORS

0 0 6 0 6 0

February 12, 2026 7:36 am

+91 8878812345

Explore

Search

February 12, 2026 7:36 am

इंदौर : युवती के सुसाइड में प्रेमी पर एफआईआर

महिला मित्र के साथ धमकी दी थी- लिव इन रिलेशनशिप का मामला
इंदौर। हीरानगर क्षेत्र में किराए के कमरे में रहने वाली प्रियांशी राव की आत्महत्या मामले में पुलिस ने जांच के बाद उसके प्रेमी और उसकी महिला मित्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। प्रियांशी का शव उसके कमरे में फंदे पर लटका मिला था। मोबाइल जांच में पुलिस को उसके लिव-इन पार्टनर की महिला मित्र के साथ धमकी भरी वॉट्सऐप चैट मिली थी। इसके आधार पर पुलिस ने दोनों को आरोपी बनाते हुए गुरुवार को मामला दर्ज किया। टीआई सुशील पटेल के अनुसार, मेघदूत नगर की रहने वाली 19 वर्षीय प्रियांशी, पुत्री धर्मेंद्र राव ने 24 नवंबर को आत्महत्या की थी। जांच में पता चला कि वह पहले नवीन गौर के साथ लिव इन में रहती थी। घटना के समय नवीन होशंगाबाद में था। पूछताछ में नवीन ने बताया कि वह और प्रियांशी पहले स्कीम नंबर 54 में साथ रहते थे और दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। लेकिन नवीन की बातचीत भूमि नामक युवती से भी होती थी। इसकी जानकारी प्रियांशी को थी, जिसके कारण दोनों के बीच कई बार विवाद हुआ। प्रियांशी और भूमि के बीच वॉट्सऐप पर कहासुनी भी हुई थी। इसी मानसिक दबाव के चलते प्रियांशी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने नवीन पुत्र नारायण गौर निवासी होशंगाबाद और भूमि दोनों को आरोपी बनाया है।

देवास जिले की निवासी थी मृतिका

प्रियांशी मूलतः देवास जिले के बरोठा गांव की रहने वाली थी। इंदौर में वह पढ़ाई के साथ नवीन और अन्य साथियों के साथ एक कैफे भी संचालित करती थी । प्रियांशी किसान परिवार से थी। उसकी दो बहनें हैं, एक माता- पिता के साथ रहती है और दूसरी भोपाल में पढ़ाई करती है। आत्महत्या से पहले प्रियांशी डिप्रेशन में थी और रिश्तेदारों की मदद से एक सप्ताह पहले ही नवीन से अलग होकर नया कमरा ले लिया था। उसी दौरान नवीन होशंगाबाद चला गया था और प्रियांशी व भूमि के बीच विवाद हुआ था।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर