VISITORS

0 0 6 0 5 1

February 11, 2026 9:56 pm

+91 8878812345

Explore

Search

February 11, 2026 9:56 pm

इंदौर : मासूम अनिका के लिए मदद की अपील

मासूम अनिका के लिए इंदौर के राजबाड़ा पर जुटे लोग- जन्म दिन पर लोगो से मदद की अपील  
इंदौर। दुर्लभ बीमारी एसएमए (स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी) टाइप-2 से जूझ रही इंदौर की ढाई साल की मासूम अनिका का आज जन्मदिन है। इस मौके पर मासूम अनिका को उसके माता-पिता गोद में लेकर मां अहिल्या की प्रतिमा तक पहुंचे और उसके तीसरे जन्मदिन पर मदद और स्वस्थ होने का आशीर्वाद मांगा। राजबाड़ा चौराहे पर ही अनिका ने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। मासूम अनिका के माता-पिता ने केक काटकर उसका जन्मदिन मनाने के साथ लोगों से मदद की अपील की। इस दौरान मां सरिता केक काटने के दौरान रोने लगी। लोगों द्वारा मदद का सिलसिला शुरू हो गया। आसपास से गुजर रहे लोगों ने 100 से लेकर 500 तक की मदद की। इस दौरान 60 फीट व्यापारी एसोसिएशन द्वारा 53000 नगद के रूप में मदद की गई। यह राशि व्यापारियों ने दो दिन में एकत्र की थी। इसी तरह बीपी चाइल्ड पब्लिक स्कूल द्वारा एक बंद बॉक्स में राशि एकत्र कर दी गई। आसपास के फुटकर विक्रेताओं ने केक लाकर उसका जन्मदिन मनाया और खिलौने गिफ्ट दिए।

सोनू सूद और प्रवीण सिंह भी अपील कर चुके हैं- अब तक करीब सवा दो करोड़ रुपए जुटाए
इसके अलावा नेताओं, राजनेताओं और शहरवासियों ने अनिका के लिए मदद की अपील भी की है। शाम साढ़े 4 बजे राजबाड़ा पर लोगों का जुटना शुरू हो गया था। इसके बाद मां अहिल्या के प्रतिमा पर अनिका को ले जाया गया। राजबाड़ा ही ऑटो के द्वारा लाउडस्पीकर के सहारे भी लोगों से आर्थिक मदद की अपील की जा रही है। अनिका के लिए फिल्म एक्टर सोनू सूद और बिग बॉस को आवाज देने वाले प्रवीण सिंह भी अपील कर चुके हैं। वहीं सिंगर पलक मुछाल ने भी अनिका के लिए अपील की है।

मासूम को बचाने के लिए 9 करोड़ रुपए का इंजेक्शन जरुरीं,
मासूम को इस बीमारी से बचाने के लिए अमेरिका से 9 करोड़ रुपए का इंजेक्शन मंगवाना जरूरी है माता-पिता बेटी की जान बचाने के लिए क्राउड फंडिंग के जरिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। अब तक करीब सवा दो करोड़ रुपए जुटाए जा चुके हैं, लेकिन अभी काफी फंड जुटाया जाना है। कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया ने बताया कि वह शहरवासियों से मदद की गुहार करना चाहती हैं। मानवता की पहचान इंदौर के सहायता करने वाले लोग बिटिया अनिका के लिए 9 करोड़ एकत्रित करने के लिए आगे आएं ताकि उसका जीवन बचाया जा सके। इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में रहने वाले प्रवीण शर्मा और उनकी पत्नी सारिका शर्मा अपनी बेटी अनिका के इलाज के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर