VISITORS

0 0 7 4 3 3

May 14, 2026 12:57 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 14, 2026 12:57 am

700 पुराने नाग मंदिर भिलट देव का किया अध्ययन

ऐरोबिक्स क्लब मेघदूत की टीम में डॉक्टर, इंजीनियर, पत्रकार हुए शामिल
शब्द अग्नि / इंदौर। शहर से 160 किमी दूर बड़वानी जिले की तहसील राजपुर के ग्राम नागलवाड़ी नामक पर्यटन स्थल जो कि प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है को निहारने ऐरोबियंस पहुँचे और वहाँ की जानकारी प्राप्त की। यह जानकारी देते हुए एम एच डब्ल्यू फाउंडेशन के तहत संचालित एरोबिक्स क्लब मेघदूत के मुख्य प्रशिक्षक जितेन्द्र मेश्राम, कोषाध्यक्ष राजिंदर सिंह भाटिया एडमिन आशा कोष्ठा, बबलू पाल, माया मेश्राम ने बताया कि मेघदूत उपवन में नियमित एरोबिक्स थेरेपी से जुड़े दल ने नांगलवाड़ी स्थित पर्यटन स्थल का अध्ययन किया यह स्थल 700 साल पुराना होकर पर्यटन के लिहाज से बेहद आकर्षक और रमणीय माना जाता है। यहाँ भीलट देव का मंदिर बना हुआ है जो कि आकर्षण का मुख्य केन्द्र है। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधीक्षक और इतिहास के जानकार प्रशांत इंदूरकर ने जानकारी देकर सभी को अचंभित किया और कहा कि यहां इस मंदिर पर रात्रि के समय किन्नर नहीं आते क्योंकि वे अर्धनारीश्वर कहलाते हैं। और यह मंदिर भी नाग देवता का है जिसकी पूजा सदियों से की जाती रही है। दल में डॉ लीना गुप्ता, सविता उज्ज्वल शेंडे, अनुभा गुप्ता, ओमप्रकाश पाल, गुलाब सूर्यवंशी, पंढरी नायक, मयूर तेलंग, विजय सैन्य गार्गव, आशीष पुंडलिक, विलास पुंडलिक, सेवानिवृत्त अधिकारी संजय सोनी श्रीमती सोनी, विभा चंदेल, दीपू चंदेल, कामना पंवार, डॉ अंजू भट्ट, ज्योति शर्मा, डॉ अंजलि सिंह, अमित सिंह, आकांक्षा सिंह, चंचला जायसवाल प्रियंका चौरसिया, राधा भगवान लोधी, रजनी चौहान, चौहान सिंह चौहान, शेखर चौधरी, शेखर गुर्जर, वरिष्ठ नागरिकों में हरीश कोल, गणेश साहू, मुन्ना परेता, बाल कृष्ण दुबे, नंद कुमार वर्मा, सुनील पाटिल, राहुल सिरसाटे, सुधीर राठौर, प्रह्लाद मरमट, भेरू लाल राजौरिया, दिनेश लडईया आदि शामिल हुए।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर