VISITORS

0 0 7 1 6 3

March 29, 2026 7:33 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 7:33 pm

दिग्विजय के समर्थन में आए कैलाश विजयवर्गीय

दिग्विजय सिंह द्वारा आरएसएस की तारीफ किये जाने के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय दिग्विजय सिंह के समर्थन में

शब्द अग्नि /नर्मदापुरम | कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तारीफ करने जाने के बाद राजनीति में नई बहस छिड़ गई है। जहां कांग्रेस के भीतर इस बयान को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अब भाजपा के वरिष्ठ नेता और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय खुलकर अब दिग्विजय सिंह के समर्थन में सामने आए हैं। विजयवर्गीय ने सोमवार को एक्स पर दिग्विजय सिंह के बयान का समर्थन किया। उन्होंने लिखा कि लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन सच कहने का साहस भी होना चाहिए जो हर किसी में नहीं होता ।

दिग्विजय ने दिया साहस का परिचय- विजयवर्गीय 

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आरएसएस की तारीफ कर अपने साहसी होने का परिचय दिया है। हालांकि, इससे दिल्ली दरबार में उनके नंबर अवश्य कम हुए होंगे, पर दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के अंदर 50 के दशक के नेता सरदार पटेल और अन्य नेताओं की उस परंपरा पर चलने का काम किया है जो सच कहने की हिम्मत रखते थे । यही लोकतंत्र की असली खूबसरती है।

दिग्विजय पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हो- निधि चतुर्वेदी 

कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सांसद सत्यव्रत चतुर्वेदी की बेटी और कांग्रेस नेत्री निधि चतुर्वेदी ने दिग्विजय सिंह के आरएसएस संबंधी बयान को लेकर एक फेसबुक पोस्ट किया है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से दिग्विजय सिंह पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की है। निधि ने आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह के बयान ने पार्टी की वैचारिक लड़ाई को कमजोर किया है। जमीनी कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ा है। निधि ने लिखा- दिग्विजय सिंह के हालिया बयान ने राहुल गांधी से लेकर उन तमाम जमीनी कार्यकर्ताओं के मुंह पर तमाचा मारा है, जो आरएसएस और बीजेपी की विचारधारा के खिलाफ सड़क पर लड़ रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने शनिवार को एक ट्वीट किया था। जिसमें लिखा था कि कोरा साइट पर मुझे यह चित्र मिला । बहुत ही प्रभावशाली है। किस प्रकार आरएसएस का जमीनी स्वयंसेवक व जनसंघ-भाजपा का कार्यकर्ता नेताओं की चरणों में फर्श पर बैठकर प्रदेश का मुख्यमंत्री और देश का प्रधानमंत्री बना। यह संगठन की शक्ति है। जय सिया राम ।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर