VISITORS

0 1 5 0 4 6

July 1, 2026 3:06 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 1, 2026 3:06 pm

इंदौर : कबाड़ की दुकान में लगी आग

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। हवा बंगला रोड पर सोमवार सुबह एक कबाड़ की दुकान में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है । फायर ब्रिगेड के एसआई संतोष दुबे ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे गायत्री गेट फुटी कोठी रोड स्थित एक दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद दमकल की एक गाड़ी तत्काल मौके पर भेजी गई। दमकल कर्मियों ने करीब 10 हजार लीटर पानी डालकर आग को पूरी तरह बुझा दिया। एसआई संतोष दुबे के अनुसार आग लगने वाली दुकान जितेंद्र पुत्र बाबूराव की है, tihar का व्यवसाय करते हैं। दुकान किराए पर ली गई थी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर