VISITORS

0 0 7 5 4 6

May 15, 2026 6:31 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 15, 2026 6:31 pm

उज्जैनियो को अवंतिका द्वार से प्रवेश की मांग

महापौर ने महाशिवरात्रि पर महाकाल मंदिर में दर्शन व्यवस्था का जायजा लिया

शब्द अग्नि न्यूज़। उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल ने सोमवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर का दौरा किया। उन्होंने उज्जैन वासियों को महाशिवरात्रि पर अवंतिका द्वार से सुगम प्रवेश दिलाने की मांग की। इस दौरान उन्होंने अवंतिका द्वार पर दर्शन व्यवस्था का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।
महापौर टटवाल ने बताया कि उन्हें अवंतिका द्वार से अच्छे और व्यवस्थित तरीके से दर्शन हुए। यह व्यवस्था लंबे समय से उनकी प्रमुख मांग रही है। इससे पहले, महापौर मुकेश टटवाल ने 10 जनवरी को एक पत्र जारी किया था। इसमें उन्होंने उज्जैन शहर के श्रद्धालुओं को अवंतिका द्वार पर होने वाली परेशानी का जिक्र करते हुए आधार कार्ड से सुलभ और शीघ्र दर्शन की सुविधा देने की बात कही थी। इसका उद्देश्य स्थानीय श्रद्धालुओं को लंबी कतारों से राहत दिलाना था। महापौर ने यह भी कहा कि उज्जैन शहर में रहने वाले लोगों के लिए रोजाना सुगम और व्यवस्थित दर्शन व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने समिति से आग्रह किया कि महाशिवरात्रि के दिन शहर के लोगों के लिए अवंतिका द्वार से प्रवेश बंद न किया जाए और उज्जैन वासियों को सम्मानजनक तरीके से भगवान महाकाल के दर्शन कराए जाएं। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य प्रकाश शर्मा, रजत मेहता, डॉ. योगेश्वरी राठौर तथा सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल उपस्थित रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर