VISITORS

0 0 7 1 6 4

March 29, 2026 11:26 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 11:26 pm

पोकलेन चालक ने पंजे से कुचलने की कोशिश की

मेट्रो प्रोजेक्ट के इंजीनियर ने पोकलेन चालक को रोका तो पंजे से कुचलने की कोशिश
शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर | अब मामूली विवाद में लोग एक-दूसरे की जान लेने पर उतारू हो जाते हैं। छोटा बांगड़दा क्षेत्र में एक तालाब खुदाई के दौरान एक पोकलेन चालक गलत तरीके से पंजा चला रहा था। मार्ग से गुजर रहे मेट्रो कंपनी के इंजीनियर आशुतोष ने यह देख पोकलेन के चालक को डांटा तो उसने गलती मानने के बजाय इंजीनियर से हुज्जत करना शुरू कर दी। यही नहीं, उसने पोकलेन के पंजे से इंजीनियर को कुचलने की कोशिश की। जैसे-तैसे इंजीनियर जान बचाकर भागे और पुलिस को सूचना दी। घटना मंगलवार दोपहर की है। मेट्रो कंपनी के इंजीनियर सड़क से गुजर रहे थे। तभी एक स्कूली वैन से पोकलेन का पंजा टकराते- टकराते बचा। वे गाड़ी से उतरे और पोकलेन चला रहे युवक से कहा कि अभी बच्चों को पोकलेन के पंजे से चोट लग जाती, ठीक से काम करो । यह सुनकर चालक गुस्सा हो गया और कहा कि तुम अपने काम से काम रखो। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। पहले चालक ने धमकी दी कि यदि तुझे दबा दूंगा पोकलेन से, कोई बचाने नहीं आएगा। इसके बाद चालक ने पंजा इंजीनियर की तरफ घुमाया। उसकी टक्कर से इंजीनियर नीचे गिर पड़े। फिर चालक ने पंजे से उन्हें दबाने की कोशिश की, लेकिन वे फुर्ती से उठे और जान बचाकर भागे । इसके बाद उन्होंने पुलिस को फोन लगाकर अपने ऊपर हुए हमले की सूचना दी। आशुतोष ने बताया कि वे कुछ देर वहां खड़े रहे, लेकिन पुलिसकर्मी नहीं आए। इसके बाद वे लौट गए। उन्होंने कहा कि इस तरह के गुस्सैल चालकों के खिलाफ एक्शन लिया जाना चाहिए, ताकि वे दूसरों के लिए परेशानी की वजह न बनें।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर