VISITORS

0 0 7 4 4 4

May 15, 2026 2:21 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 15, 2026 2:21 pm

राजमार्गों के किनारे बनेगा ‘मधुमक्खी गलियारा’,

 2026-27 में लगेंगे 40 लाख पेड़

शब्द अग्नि न्यूज़ । नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ( एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे परागणकारी या मधुमक्खी गलियारे विकसित करने की एक अनूठी पहल शुरु करने की घोषणा की है।
आधिकारिक सूचना में कहा गया है कि एनएचएआई ने सतत अवसंरचना विकास की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए राष्ट्रीय राजमागों के किनारे सजावटी वृक्षारोपण में बदलाव करते हुए परिस्थितिक वृक्षरोपण भाराराप्रा हाल को महत्व दिया है और इसके तहत ‘मधुमक्खी गलियारे’ में मधुमक्खी- अनुकूल वनस्पतियों का रोपण करने की योजना बनाई है जिसमें फूलों के पेड़ और पौधे शामिल होंगे। इनमें ऐसे वृक्षों को महत्व दिया जाएगा जिनसे पूरे साल मकरंद और पराग की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे वृक्षरोपण परागणकारी संरक्षण में सहयोग करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करता है। यह पहल मधुमक्खियों और अन्य परागणकारी जीवों पर बढ़ते परिस्थितिक तनाव को कम करने में मदद करेंगी जो परागण सेवाओं, कृषि और बागवानी उत्पादकता और समग्र परिस्थितिक संतुलन को प्रतिकूल रूप से प्रभावित कर रहा है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर