VISITORS

0 0 6 2 8 1

February 19, 2026 3:11 pm

+91 8878812345

Explore

Search

February 19, 2026 3:11 pm

एमबीए छात्रा की हत्या करने वाला आरोपी बोला

समय आने पर बताऊंगा
शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर शहर में एमबीए छात्रा की हत्या करने वाले आरोपी पीयूष से पुलिस की पूछताछ जारी है। उसे द्वारकापुरी थाने में रखा गया है। कोर्ट ले जाते समय मीडिया ने उससे बातचीत की। हथकड़ी में कैद आरोपी के चेहरे पर कोई मलाल नहीं था। जब उससे पूछा गया कि हत्या क्यों की? तो वह बोला छोड़ो, जो हो गया सो हो गया। क्या करोगे जानकर..। फिर पुलिस वाहन में बैठते हुए बोला कि समय आने पर सब बताऊंगा कि क्यों मारा।
द्वारकापुरी क्षेत्र में अपनी दोस्त की हत्या करने वाले आरोपी पीयूष की स्थिति गिरफ्तारी के दो दिन बाद अब सामान्य है। जिस दिन उसे पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया था, वह बार-बार रोने लगता था और बोलता था कि उसे छात्रा की याद आ रही है। पुलिस अफसरों को उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही थी। उससे मनोवैज्ञानिक तरीके से पुलिस अफसरों ने पूछताछ की और उसने सब सच उगल दिया। आरोपी नशा करने का आदी था और आर्थिक तंगी व पढ़ाई ठीक से न होने की वजह से वह
तनाव में रहने लगा था। वह गांजे का भी नशा करता था, यह बात उसने छात्रा से छिपा रखी थी। हत्या से पहले आरोपी ने एमबीए छात्रा को अपने हाथों से नाश्ता बनाकर खिलाया था। पुलिस आरोपी को क्यों की हत्या उसके कमरे पर ले गई थी और उससे पूछा कि उसने किस तरह हत्या की। पुलिस ने जब कमरे की तलाशी ली, तो वहां से एक पत्र भी मिला, जिसमें आरोपी ने लिखा था कि मैंने उसकी हत्या कर दी है, मुझे फांसी दी जाए। पुलिस ने उसके कमरे से हत्या में उपयोग की गई रस्सी और चाकू बरामद कर लिया है। उसके पास से छात्रा का मोबाइल फोन नहीं मिला है, क्योंकि उसने उसे मुंबई कहीं फेंक दिया था। छात्रा की छोटी बहन ने आरोप लगाया है कि पीयूष उसकी बहन का डिजिटल वॉलेट खुद चलाता था। वह कई बार उससे पैसे ले चुका था। इसी वजह से छात्रा को वॉलेट का पासवर्ड बदलना पड़ा था। एमबीए छात्रा की छोटी बहन ने बताया कि करीब एक महीने पहले पीयूष ने छात्रा का मोबाइल भी तोड़ दिया था। बाद में मोबाइल ठीक कराने की बात कहकर वह उसे अपने साथ ले गया था। मरम्मत के पैसे भी छात्रा की बहन ने ही दिए थे। पसवर्ड बदलने के बाद भी पीयूष ने उससे 1800 रुपए लिए थे। बता दें कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 15 फरवरी को कोर्ट में पेश किया था, जिसके बाद पुलिस को पूछताछ के लिए 3 दिन की रिमांड मिली था। मृतका की छोटी बहन ने यह भी बताया कि जिस एप को लेकर पीयूष अकसर उसकी बहन से झगड़ा करता था, उसे उसी ने मोबाइल में डाउनलोड किया था। वह खुद इसका इस्तेमाल करती थी। इस बारे में उसने पीयूष को बताया भी था, लेकिन वह उसकी बात नहीं मानता था। उस पर शक करता रहता था। छोटी बहन ने बताया कि उस एप पर वह अपनी सहेलियों से बात करती थी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर