VISITORS

0 1 0 5 3 0

June 10, 2026 2:53 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 10, 2026 2:53 am

रमजान की व्यवस्थाओं हेतु की आयुक्त में मुलाकात

रमजान के पवित्र माह के दौरान मस्जिदों एवं मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था कराने हेतु ज्ञापन
शब्द अग्नि / खण्डवा
पवित्र रमजान माह के शुरू होने के पूर्व रजा फाउण्डेशन के अध्यक्ष मुस्तकीम तिगाला ने निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंप कर साफ सफाई विद्युत व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू करने की मांग रखी।
मुस्तकीम तिगाला ने बताया कि उन्होंने पत्र के माध्यम से श्रीमान आयुक्त को बताया कि आगामी कुछ दिनों में इस्लाम धर्म का पवित्र माह ‘रमजान’ प्रारंभ होने जा रहा है। इस पूरे माह में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं और मस्जिदों में पांच वक्त की नमाज के साथ-साथ रात्रि में विशेष नमाज ( तरावीह) अदा की जाती है।
श्रद्धालुओं की भारी संख्या और धार्मिक महत्व को देखते हुए, आपसे निम्नलिखित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का विनम्र अनुरोध है
साफ-सफाई की विशेष व्यवस्थाः
शहर की सभी प्रमुख मस्जिदों के आसपास और मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों की गलियों में नियमित रूप से कूड़ा उठान एवं नालियों की सफाई सुनिश्चित की जाए।
प्रकाश व्यवस्था (Street Lights): देर रात और अलसुबह (सेहरी के समय) लोगों का आवागमन रहता है। अतः खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल ठीक कराया जाए और मस्जिदों के मार्ग पर अतिरिक्त प्रकाश की व्यवस्था की जाए।
कीटनाशक छिड़कावः मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए नियमित रूप से फॉगिंग और एंटी-लार्वा दवाओं का छिड़काव कराया जाए।
जलापूर्तिः वजू और अन्य जरूरतों के लिए नमाज के समय विशेष रूप से निर्वाध जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए।
आशा है कि आप जनहित और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई हेतु निर्देशित करेंगे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर