VISITORS

0 0 7 4 3 3

May 13, 2026 9:48 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 13, 2026 9:48 pm

उज्जैन के बालाजी अस्पताल पर 50 हजार का जुर्माना

बायोमेडिकल वेस्ट कचरे को मिक्स रखने पर नगर निगम ने की कार्रवाई

शब्द अग्नि न्यूज़। उज्जैन के देवास रोड स्थित बालाजी हॉस्पिटल में बायोमेडिकल वेस्ट को सामान्य कचरे के साथ मिलाकर देने का मामला सामने आया है। इस पर नगर निगम ने अस्पताल प्रबंधन पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2025 की नई टूलकिट के तहत खेटल, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और अस्पतालों को अपने यहां से निकलने वाले कचरे का सही तरीके से निष्पादन करना अनिवार्य है। साथ ही अस्पतालों को बायोमेडिकल वेस्ट को अलग से सुरक्षित रखना होता है। इसी क्रम में गुरुवार को देवास रोड स्थित बालाजी हॅस्पिटल का निरीक्षण नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया निरीक्षण के दौरान पाया गया कि बायोमेडिकल वेस्ट को अलग रखने के बजाय सामान्य कचरे में मिलाकर दिया जा रहा था। इसके बाद नगर निगम ने अस्पताल प्रबंधन पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाने की कार्रवाई की।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर