VISITORS

0 1 0 5 3 0

June 10, 2026 2:53 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 10, 2026 2:53 am

नौवीं की छात्रा से छेड़छाड़, एफआईआर दर्ज

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर | सदर बाजार पुलिस ने एक छात्रा की शिकायत पर छेड़डाड़ के मामले में एफआईआर की है। आरोपी पिछले कई माह से पीड़िता को परेशान कर रहा था। एक माह पहले भी आरोपी ने पीड़िता के घर में घुसकर हरकत की थी, लेकिन बदनामी के चलते पीड़िता ने यह बात किसी को बताई नही थी।
सदर बाजार पुलिस ने 16 साल की लड़की की शिकायत पर रोहित उर्फ काउ के खिलाफ छेड़डाड़ के मामले में एफआईआर की है। पीड़िता के मुताबिक रोहित पीछे की गली में रहता है ओर घर के सामने आकर बैठ जाता है। पिछले कई माह से वह यह हरकत कर रहा है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने 8 जनवरी के दिन कपड़े सुखाने के दौरान उसके साथ हरकत की थी आरोपी ने रुपए का लालच भी दिया। बदनामी के चलते छात्रा चुप रही। 27 फरवरी को आरोपी ने उसके भाई से मारपीट की। आरोपी ने पीड़िता के भाई को रोककर कहा कि वह उसकी बहन को पसंद करता है। इसके बाद आरोपी को रोका टोका तो मारपीट करने लगा। रविवार को भी आरोपी पीड़िता के घर आया। दरवाजा बजाते हुए विवाद करने लगा। पुलिस के पास पीड़िता और उसकी मां पहुंची। आरोपी पर एफआईआर की गई है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर