VISITORS

0 1 0 5 0 2

June 9, 2026 10:42 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 9, 2026 10:42 pm

पेयजल समस्याओं का किया जा रहा त्वरित निराकरण

दो दिनों में 153 हैंडपंप किए चालू और 27 कुओं का किया क्लोरीनेशन

शब्द अग्नि मुस्तकीम मुगल

आलीराजपुर, । कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर द्वारा प्रतिदिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम पेयजल व्यवस्थाओं संबंधित बैठक लेकर समीक्षा की जाती है तथा पेयजल संबंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए जाते है। कलेक्टर श्रीमती माथुर द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने जिले में पेयजल समस्याओं के त्वरित निराकरण किया जा रहा है। विभाग द्वारा 6 एवं 7 जून 2026 को प्राप्त पेयजल संबंधी शिकायतों का शीघ्र समाधान करते हुए व्यापक स्तर पर सुधार एवं संधारण कार्य किए गए।

कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री सुखराम मेडा ने बताया कि इन दो दिवस के दौरान विकासखंड चन्द्रशेखर आजाद नगर में 23, कट्ठीवाड़ा में 19, आलीराजपुर में 28, सोण्डवा में 33, जोबट में 24 तथा उदयगढ़ में 23 हैंडपंपों का सुधार कार्य किया गया। इस प्रकार कुल 153 हैंडपंपों को पुनः चालू कर ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की गई।उन्होंने बताया कि हैंडपंपों के संधारण कार्य के अंतर्गत 393 मीटर राइज पाइप बढ़ाने के साथ-साथ चेन, हेड, हैंडल, सिलेंडर, सिलेंडर बॉडी, अपर वाल्व, लोवर वाल्व, नायलॉन वॉशर सहित अन्य आवश्यक सामग्री का प्रतिस्थापन एवं मरम्मत कार्य किया गया। इसके अतिरिक्त, सभी 153 हैंडपंपों तथा विभिन्न बसाहटों में स्थापित 27 कुओं का क्लोरीनेशन कर ग्रामीणजनों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया गया। विभागीय अमले द्वारा पेयजल स्रोतों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए ग्रामीणों को जागरूक भी किया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री सुखराम मेडा ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए शिकायतों के निराकरण एवं संधारण कार्य निरंतर जारी रहेंगे, ताकि आमजन को किसी प्रकार की पेयजल समस्या का सामना न करना पड़े।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर