VISITORS

0 1 4 9 4 3

June 29, 2026 7:58 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 29, 2026 7:58 pm

101 आरक्षकों को मिले नियुक्ति प्रमाण पत्र,

खरगोन एसपी रविन्द्र वर्मा ने दी शुभकामनाएं

शब्द अग्नि / जमीर मंसूरी

खरगोन। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित 101 नव आरक्षकों को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा ने नव नियुक्त आरक्षकों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए पुलिस सेवा के दायित्वों और महत्व से अवगत कराया। अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आरक्षक पद पुलिस बल की मूल शक्ति है। समाज में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, नागरिकों में सुरक्षा की भावना विकसित करने तथा अपराध नियंत्रण में आरक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनसेवा पर आधारित एक गौरवपूर्ण दायित्व है। एसपी वर्मा ने नव आरक्षकों को मध्य प्रदेश पुलिस की गरिमा, अनुशासन एवं कर्तव्यपरायणता को बनाए रखते हुए कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात उन्होंने उपस्थित सभी 101 नव आरक्षकों को नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन सूबेदार दीपेन्द्र स्वर्णकार सहित पुलिस लाइन कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर