VISITORS

0 1 4 9 4 3

June 29, 2026 7:52 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 29, 2026 7:52 pm

राष्ट्रपति आगमन पर आदिवासी का मुद्दा उठाएगा जयस

76 वर्षों से लंबित आदिवासी अधिकारों को लेकर राष्ट्रपति से मिलने की तैयारी, भूमि अधिकार और पांचवीं अनुसूची पर राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपने की मांग
शब्द अग्नि / बैतूल। आगामी 18 जून को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के बैतूल आगमन को लेकर आदिवासी समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की तैयारी शुरू हो गई है। जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) ने ब्रह्मकुमारीज आश्रम द्वारा आयोजित समन्वय बैठक में राष्ट्रपति से भेंट कर ज्ञापन सौंपने के लिए समय उपलब्ध कराने की मांग रखी है। संगठन का कहना है कि आदिवासी समाज के भूमि अधिकार, पांचवीं अनुसूची के प्रावधानों के क्रियान्वयन तथा ऐतिहासिक अन्याय से जुड़े विषयों को राष्ट्रपति के समक्ष रखा जाना आवश्यक है। जयस के जिला संसक्षक इंजी. राजा धुर्वे ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 18 जून को बैतूल स्थित ब्रह्मकुमारीज आश्रम के कार्यक्रम में शामिल होने आ रही हैं। इसी अवसर पर आदिवासी समाज की ओर से ज्ञापन सौंपने और विभिन्न लंबित मुद्दों पर चर्चा करने का प्रयास किया जा रहा है
Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर