VISITORS

0 1 5 0 8 4

July 2, 2026 4:33 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 2, 2026 4:33 am

धार : जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन

गंधर्व नदी के शिवालय घाट पर गंगा आरती, साफ-सफाई एवं संगोष्ठी का आयोजन

शब्द अग्नि धार / गंधवानी – मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड गंधवानी द्वारा 19 मार्च से 30 जून 2026 तक चलाए गए “जल गंगा संवर्धन अभियान” का समापन जनपद पंचायत सभाकक्ष में संगोष्ठी के साथ किया गया। इसके बाद गंधर्व नदी के शिवालय घाट पर साफ-सफाई, दीप जलाकर रंगोली, गंगा आरती एवं जल संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। अतिथियों का श्रीफल से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा एवं स्वागत भाषण विकासखंड समन्वयक दयाराम मुवेल ने दिया। उन्होंने विकासखंड में 19 मार्च से 30 जून 2026 तक “जल गंगा संवर्धन अभियान” के अंतर्गत किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। राकेश मोटसरा ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, पारंपरिक जल स्रोतों का संरक्षण एवं पुनर्जीवन तथा जनसामान्य में जल के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

अभियान के दौरान ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की सहभागिता से तालाबों, कुओं, बावड़ियों एवं अन्य जल स्रोतों की साफ-सफाई, गहरीकरण, मरम्मत तथा संरक्षण संबंधी कार्य किए गए। इसके साथ ही जल संरक्षण विषयक रैलियां, संगोष्ठियां, शपथ ग्रहण कार्यक्रम एवं जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। वक्ता मोहनलाल पाटीदार ने अभियान के माध्यम से जल संरक्षण के महत्व का व्यापक प्रचार-प्रसार किया और सभी नागरिकों से वर्षा जल संचयन करने, जल का विवेकपूर्ण उपयोग करने और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने की अपील की।

 

 

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर