VISITORS

0 1 5 0 8 4

July 2, 2026 4:33 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 2, 2026 4:33 am

आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर एफआईआर की मांग

राजपुर सुन्नत मुस्लिम जमात ने थाने में दिया ज्ञापन

शब्द अग्नि / एजाज मंसूरी

बड़वानी। राजपुर, नाजिया इलाही खान द्वारा पैगंबर मोहम्मद साहब एवं इस्लाम धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर धार्मिक भावनाऐ भड़काने के संबंध में प्राथमिक एफआईआर दर्ज करने के लिए ज्ञापन, बड़वानी जिले के राजपुर नगर मे समस्त मुस्लिम सुन्नत वल जमात के निवासी के द्वारा सोशल मीडिया पर देश की सांप्रदायिक शांति को ठेस पहुंचाने वाले एक कृत्य की ओर आकर्षित करना चाहते हैं सोशल मीडिया इन्फ्लुएन्सर नाजिया इलाही खान द्वारा हाल ही में एक इंस्टाग्राम पॉडकास्ट के दौरान जिसमें होस्ट दिव्या सिंह के साथ चर्चा कर रही थी इस्लाम धर्म पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब और हज़रत आयशा से जुड़े संवेदनशील विषयों पर अत्यंत अमर्यादित आपत्तिजनक और विवादित टिप्पणियां की है वीडियो और उसके छोटे हिस्से को सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों पर वायरल पाए गए जिसे देखकर मुस्लिम समाज के नागरिकों में भारी आक्रोश और मानसिक असंतोष व्याप्त है

यह देश के अन्य हिस्सों में जैसे मुंबई भिवंडी ,कल्याण, पानीपत न्यायालय द्वारा इस मामले को गंभीरता से देखते हुए कानूनी संज्ञान व कार्रवाई की जा रही है इस संबंध मे संवेदनशीलत को देखते हुए आरोपी नाजिया खान इलाही के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के सुसंगत धाराओं धार्मिक भावनाओं को आहत करने एवं नफरत फैलाने फैलने संबंधी तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत तुरंत प्राथमिक एफआईआर दर्ज की जाए इस संबंध में ज्ञापन राजपुर थाना प्रभारी माधव सिंह ठाकुर को दिया गया। इस मौके पर मुस्लिम वल जमात सदर आसिफ शेख, पूर्व सदर अशफाक अहमद कुरेशी, भय्यु शेख, इकबाल शेख पाकीजा, नईम वाइडिंग ,मकसूद अली सैयद, इदरीश शेख ,हाजी अयूब खान, मोटू सैयद, आरिफ खान घड़ी, अब्दुल्लाह शेख,शायर वसीम अकरम शेख ,इमरान कुर्रेशी ,भय्यु मंसूरी, नाज मोहम्मद पायलेट, आदि उपस्थित रहे,

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर