VISITORS

0 1 5 0 8 4

July 2, 2026 4:37 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 2, 2026 4:37 am

सेफ क्लिक 2.0 साइबर जागरूकता अभियान जारी

शासकीय माध्यमिक विद्यालय कासेल व भागसुर में छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

शब्द अग्नि / एजाज मंसूरी 

पाटी बड़वानी। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में संचालित *”सेफ क्लिक 2.0″* अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक बड़वानी पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में जिलेभर के थाना एवं चौकी स्तर पर लगातार साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।इसी क्रम में थाना राजपुर अंतर्गत शासकीय माध्यमिक विद्यालय, कासेल एवं पुलिस चौकी भागसुर द्वारा विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड, बैंकिंग धोखाधड़ी, सोशल मीडिया फ्रॉड, फर्जी लिंक एवं मोबाइल एप के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों की जानकारी देते हुए उनसे बचाव के प्रभावी उपाय बताए गए। वहीं थाना पाटी पुलिस द्वारा भी थाना परिसर में आने वाले आगंतुकों एवं आसपास के ग्रामीणजनों को साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों से अवगत कराते हुए सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

हाट बाज़ारो में भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है 

साथ ही हाट-बाजारों में भी आमजन से संवाद कर साइबर ठगी से बचाव संबंधी जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों एवं विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी भी व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी, एटीएम पिन, बैंक खाता संबंधी जानकारी अथवा पासवर्ड साझा न करें। किसी भी अज्ञात लिंक, संदिग्ध संदेश अथवा मोबाइल एप्लीकेशन पर क्लिक करने से बचें। यदि किसी प्रकार की साइबर ठगी का शिकार हों तो तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें अथवा साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। अंत में सभी छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित नागरिकों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने, स्वयं जागरूक रहने तथा दूसरों को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का समापन *”सुरक्षित क्लिक – सुरक्षित जीवन”के संदेश के साथ किया गया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर