सेवानिवृत्त चिकित्सकों का सम्मान, नवनियुक्त डॉक्टरों का हुआ स्वागत
शब्द अग्नि/ सीमान्त राव बन्सोड़
बालाघाट – राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर बुधवार, 1 जुलाई 2026 को शहीद भगत सिंह जिला चिकित्सालय एवं नर्सिंग छात्रावास परिसर में शासकीय चिकित्सकों द्वारा विविध जनहित एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर तथा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन कर समाज को स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और रक्तदान के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। चिकित्सकों ने इस अवसर पर संकल्प लिया कि वे गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त चिकित्सकों का सम्मान किया गया, जबकि नवनियुक्त चिकित्सकों का स्वागत कर उन्हें संवेदनशील एवं उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रेरित किया गया। वरिष्ठ चिकित्सकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए नई पीढ़ी के डॉक्टरों को सेवा भावना और समर्पण के साथ कार्य करने का संदेश दिया।
Author: Shabd Agni
.