VISITORS

0 1 5 0 7 9

July 2, 2026 1:15 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 2, 2026 1:15 am

बड़वानी : समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी शुरू

शब्द अग्नि / एजाज मंसूरी 

बड़वानी /बड़वानी जिले में वर्ष 2025-26 (विपणन वर्ष 2026-27) के अंतर्गत ग्रीष्मकालीन मूंग की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदी 1 जुलाई 2026 से शुरू होकर 10 अगस्त 2026 तक की जाएगी। शासन द्वारा इस वर्ष मूंग का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹8,768 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। सुचारू खरीदी के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिले में दो खरीदी केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें कृषि उपज मंडी, अंजड़ में खंडेराव सहकारी विपणन संस्था मर्यादित, ठीकरी द्वारा तथा कृषि उपज मंडी, सेंधवा में सेंधवा सहकारी विपणन संस्था मर्यादित, सेंधवा द्वारा उपार्जन कार्य किया जाएगा। इस वर्ष जिले के कुल 469 किसानों ने मूंग उपार्जन हेतु अपना पंजीयन कराया है, जिनका कुल पंजीकृत रकबा 1007 हेक्टेयर है। नियमों के अनुसार, पंजीकृत रकबे के आधार पर जिले की निर्धारित उत्पादकता के अनुसार कुल अनुमानित उपज का 25 प्रतिशत ही समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। उप संचालक कृषि ने सभी पंजीकृत किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित खरीदी केंद्र पर उपस्थित होकर अपनी मूंग की फसल का विक्रय करें,

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर