निरंतर हो रहे विकास कार्यों पर रहवासियों ने क्षेत्रीय पार्षद नितिन शानू शर्मा का किया आभार
शब्द अग्नि / इंदौर विधानसभा-4 के वार्ड क्रमांक 82 स्थित गुरु शंकर नगर में सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। प्रस्तावित सड़क निर्माण से क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के आधारभूत विकास को नई गति प्राप्त होगी।
भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रदेश सरकार एवं नगर निगम द्वारा शहर के सभी वार्डों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुशंकर नगर में सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया है, जिससे लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग पूरी होगी और आवागमन पहले की अपेक्षा अधिक सुविधाजनक बनेगा।
इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने इंदौर महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव एवं क्षेत्रीय विधायक श्रीमती मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ क्षेत्रीय पार्षद नितिन शानू शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देकर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में वार्ड अध्यक्ष संजय मोटवानी, वार्ड पालक अजय बडजात्या, असीम माहेश्वरी, रणजीत सिंह राणा, वैभव उपाध्याय, उज्ज्वला मालवीय, क्षमा गुप्ता, निर्मला ओम ठाकुर, अनिता मुरझानी, रमेश यादव, अंकित दूबे, भारत प्रजापत, सतीश पालीवाल, प्रकाश दूबे, कमल नारंग, प्रदीप दूबे, जीतू चौहान, अनिल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
Author: Shabd Agni
.