VISITORS

0 1 6 8 0 3

July 12, 2026 3:56 pm

+91 8878812345

सायबर अपराधो से बचाव हेतु कार्यशाला आयोजित

शिक्षकों,बैंककर्मियो, पुलिसकर्मियों सहित युवाओं ने लिया हिस्सा

शब्द अग्नि / जिला ब्यूरो बंटी सोनी

श्योपुर। शहर के बडौदा रोड़ स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में आज सोमवार को दोपहर 1 बजे पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल की अध्यक्षता में सायबर फ्रॉड से बचाव हेतु सेफ क्लिक2.0 अभियान के तहत की जा रही गतिविधियों के क्रम में समापन अवसर पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें युवाओं एवं विभिन्न क्षेत्रो में काम करने वाले लोगो को सायबर फ्रॉड के विभिन्न तरीको की जानकारी दी गई एवं बचाव के उपाय बताये गये। इस दौरान प्रमुख रूप से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण भूरिया, एसडीओपी राजीव कुमार गुप्ता, रक्षित निरीक्षक अखिलेश शर्मा मौजूद रहे। कार्यशाला में प्रस्तुतिकरण सायबर सेल से राजबल्लभ द्वारा दिया गया।

कार्यशाला में एसपी सुधीर अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान दौर में सायबर अपराधो की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई, इसका सबसे बड़ा कारण आपकी भावनाओ के साथ खिलवाड़ करते हुए स्कैमर्स आपका लाभ उठाते हैं और आप उनके जाल में फंस जाते हैं, गैमिंग एप, लॉटरी सिस्टम, सोशल मीडिया पर लुभावने विज्ञापन, ई-कॉमर्स कम्पनियों की नकली वेबसाइट, व्हाट्सएप पर एपीके फाइल का खोलना आदि ऐसे कई कारण है जिसके कारण आप सायबर फ्रॉड के शिकार हो जाते हैं, इसलिए सावधानी आवश्यक हैं,

कभी कोई मैसेज भी आए तो उसकी जांच पड़ताल के बाद ही उसे खोले और कोई भी आपको प्रलोभन या धमकी मोबाइल पर दें तो उसकी शिकायत करें, ताकि सायबर पुलिस उसकी जांच कर दोषी के खिलाफ कार्यवाही कर सके। इस दौरान पीपीटी प्रजेंटेशन के माध्यम से सायबर अपराधो के कई उपाय के बारे में जागरूक किया गया एवं त्वरित कार्यवाही के लिए सुझाव दिये गये। इस दौरान संवाद भी किया गया जिसमें एसपी ने उपस्थित युवाओं से उनके प्रश्नो के संतोषजनक जवाब दिये।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर