VISITORS

0 0 7 1 7 5

March 30, 2026 9:38 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 30, 2026 9:38 pm

ऐसा शहर जहां नल से सीधे पी सकते हैं साफ पानी

 

शब्द अग्नि / पुरी। भारत में ज्यादातर शहरों में नल का पानी सीधे पीने लायक नहीं होता है। पानी पीने के लिए लोग आरओ या फिल्टर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ओडिशा का तीर्थ शहर पुरी ऐसा इकलौता शहर है, जहां नल से निकलने वाला पानी पूरी तरह सुरक्षित और पीने योग्य है। यहां के निवासी और करोड़ों श्रद्धालु बिना किसी फिल्टर के सीधे टोंटी से पानी पी सकते हैं। पुरी में यह उपलब्धि ‘सुजल ड्रिंक फ्रॉम टैप’ (DFT) मिशन के तहत हासिल की गई है। यह मिशन 2020 में शुरू हुआ था और 2021 में पुरी को देश का पहला ऐसा शहर घोषित किया गया, जहां 24 घंटे पीने लायक पानी की आपूर्ति होती है। राज्य सरकार के अनुसार, शहर के 25,000 से ज्यादा घरों में यह सुविधा पहुंच चुकी है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर