VISITORS

0 0 7 1 8 7

March 31, 2026 3:40 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 31, 2026 3:40 pm

सहेलियों के बीच हुए विवाद ने लिया हिंसक रूप

जातिसूचक शब्द कहने और मारपीट करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

शब्द अग्नि / इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में सहेलियों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुलिस ने इस मामले में जातिसूचक शब्द कहने और मारपीट करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पीड़िता मनाली राव की शिकायत पर पुलिस ने चंचल बेस, प्रज्ञा, सुमित और सीमा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मनाली बीपीटी सेकेंड ईयर की छात्रा है और चंचल उसकी सहेली थी। दोनों के बीच कुछ समय पहले राजस्थान में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों इंदौर लौट आईं और बातचीत बंद हो गई। इसी रंजिश के चलते चंचल और अपने भाई सुमित, बहन प्रज्ञा बुआ सीमा के साथ मनाली के घर पहुंची और उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान पीड़िता के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर