जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक आयोजित
शब्द अग्नि/अनस खान/खरगोन 01 जनवरी 2026। कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक 29 दिसंबर 2025 को कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि जिले में 80 आधार केंद्र संचालित हैं। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोकसेवा केंद्रों पर 18 प्लस अपडेशन अनुमति के लिए भोपाल को पत्र भेजे जाएं और 18 प्लस नए आधार नामांकन के लिए केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाए। साथ ही सहकारी सोसाइटियों के आधार केन्द्रों के लिए आईरिस-फिंगर डिवाइस क्रय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सहकारी सोसाइटियों के 92 ऑपरेटर्स जिनके एलएमएस सर्टिफिकेट जनरेट हो चुकें हैं उन्हें आधार परीक्षा के लिए सोमवार तक स्लॉट बुक कराया जाए एवं शेष 36 ऑपरेटर्स की 10 दिन के भीतर एलएमएस सर्टिफिकेट परीक्षा पूर्ण कराई जाए।
कलेक्टर मित्तल निर्देश दिए कि जनजातीय कार्य विभाग को जारी किट में से शेष किट की वापसी के लिए जनपद सीईओ, सीएससी मैनेजर एवं सहायक आयुक्त से समन्वय कर कार्यवाही शीघ्र पूर्ण की जाए। इस दौरान डीईओ और डीपीसी को जन्मतिथि लिमिट क्रॉस के प्रकरणों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले के आधार केन्द्रों की संख्या बढ़ाने के लिए डीईओ, डीपीसी एवं एसी ट्राईबल को स्कूलों में उपलब्ध कम्प्यूटर्स का प्रयोग कर आधार केन्द्र खोले जाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि शिक्षण भवनों में न्यूनतम 15 आधार केन्द्र खोले जाएं। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के 17 आधार मशीनों को शीघ्र प्रारंभ करने एवं भीकनगांव एवं झिरन्या में 02 नवीन आधार केन्द्र खोले जाने के लिए विभाग से समन्वय कर स्थापित करने के निर्देश दिए।
Author: Shabd Agni
.
