VISITORS

0 0 6 1 0 2

February 13, 2026 9:13 am

+91 8878812345

Explore

Search

February 13, 2026 9:13 am

नामीबिया के खिलाफ मैच खेलेंगे अभिषेक शर्मा ?

तिलक वर्मा ने दिया स्वास्थ्य पर बड़ा अपडेट
शब्द अग्नि न्यूज़ । नई दिल्ली। टी20 विश्व कप में भारत और नामीबिया के बीच गुरुवार को खेले जाने वाले मुकाबले से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा पेट के संक्रमण के कारण दो दिन तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद अब डिस्चार्ज हो गए हैं, लेकिन उनका नामीबिया के खिलाफ खेलना अभी भी तय नहीं है।
तिलक ने दिया अभिषेक के स्वास्थ्य पर बड़ा अपडेट
मैच से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अभिषेक की सेहत पर अपडेट देते हुए कहा, ‘अभिषेक आज अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। कल के मैच में उनके खेलने पर अभी फैसला नहीं लिया गया है। हमारे पास अभी थोड़ा समय है । ‘ अभिषेक शर्मा टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में अमेरिका के खिलाफ शून्य पर आउट हो गए थे। इसके बाद फील्डिंग के दौरान उनकी जगह संजू सैमसन को उतारा गया। जानकारी के मुताबिक, उस मैच के दौरान ही अभिषेक अस्वस्थ थे और दिल्ली पहुंचने के बाद उनकी तबीयत और बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
संजू सैमसन को मिलेगा मौका?
इस बीच संजू सैमसन ने मंगलवार को नेट्स में बल्लेबाजी अभ्यास किया और बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक के साथ लंबा समय बिताया। इससे संकेत मिलते हैं कि टीम मैनेजमेंट ने अभिषेक की अनुपस्थिति की स्थिति में विकल्प तैयार रखे हैं। हालांकि, टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि अभिषेक शर्मा रविवार तक पूरी तरह फिट होकर मैदान पर वापसी कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि वह रविवार को मुख्य कोच गौतम गंभीर के घर आयोजित डिनर में भी शामिल हुए थे, हालांकि वह बाकी खिलाड़ियों से पहले वहां से निकल गए।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर