शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर | ट्रैफिक पुलिस बिना हेलमेट गाड़ी चलाने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई कर रही है। शहर में अलग- अलग जगह ये कार्रवाई की जा रही थी। इसके साथ ही वाहन चालकों को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए अभियान भी चलाया जा रहा है, बावजूद इसके कई लोग बिना हेलमेट के ही अपनी गाड़ियां चला रहे है। ट्रैफिक पुलिस लगातार जागरूकता प्रोग्राम और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई कर रही है।
रोड़ एक्सीडेंट में मौतों को रोकने और लोगों में सड़क सुरक्षआ के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से अभियान और कार्रवाई की जा रही है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा शहर के पलासिया चौराहा, विजय नगर चौराहा, महूनाका चौराहा, चाणक्यपुरी चौराहा, राजीव गांधी चौराहा पर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ अनाउंस कर हेलमेट के महत्व को भी समझाया जा रहा है। ट्रैफिक रथ की डिजिटल स्क्रीन पर सड़क सुरक्षा के वीडियो भी दिखाए जा रहे है, इसके अलावा जागरूकता प्रोग्राम और रैलियां भी निकालकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। 28 जनवरी को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने अलग-अलग जगह कार्रवाई करते हुए हेलमेट नहीं लगाने वाले 2384 के खिलाफ और अन्य धाराओं में 2690 पर चालानी कार्रवाई की गई।
वहीं ट्रैफिक पुलिस द्वारा ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सतत कार्रवाई की जा रही है, जिनके द्वारा बार-बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है और आईटीएमएस कैमरों के माध्यम से उनके खिलाफ ई-चालन बनाए गए है। विजय नगर चौराहे पर हेलमेट जागरूकता विशेष अभियान के दौरान सुबेदार अरुण सिंह ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए एक्टिवा सवार को रोका। जांच में पता चला कि उनसे 17 बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया और चालानों का जुर्माना जमा नहीं किया। पुलिस ने एक्टिवा को जब्त करने की कार्रवाई की।
Author: Shabd Agni
.
