एक व्यक्ति द्वारा दर्जनों मतदाताओं पर ली जा रही आपत्तियां मुस्लिम समाज ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन कार्यवाही की मांग
शब्द अग्नि/ खरगौन। चुनाव आयोग द्वारा प्रदेश भर में एसआईआर प्रक्रिया मे मतदाताओं की सूची जारी होने के बाद दावे/आपत्तियां लेने हेतु गाइडलाइन जारी की गई थी बताया जा रहा है कि उक्त प्रक्रिया का दुरुपयोग होते दिखाई दे रहा है जिसको लेकर मुस्लिम समाज ने एसडीएम को शिकायत कर कथित फर्जी आपत्तिकर्ताओं पर कठोर कार्यवाही की माँग की है
इस प्रकार दर्ज करवाई जा रही फर्जी आपत्ति
बताया जा रहा है कि मुस्लिम बहुल वार्डो में ऐसे व्यक्ति द्वारा आपत्ति की जा रही है जो कि खुद उस वार्ड का निवासी नहीं है फर्जीवाड़े का आलम यह हे कि सादे कागज पर आवेदन दिया जा रहा जिसमें सिर्फ यह बताया जा रहा है कि उक्त मतदाता इस वार्ड में निवासरत नहीं है इसके संबंध में उक्त कथित आपत्तिकर्ता द्वारा आपत्ति के साथ किसी भी प्रकार का कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया जा रहा ना ही संबंधित अधिकारी एवं बीएलओ द्वारा उनसे किसी प्रकार सबूत मांगा जा रहा है
एक आपत्तिकर्ता द्वारा दर्जनों आपत्तियां
बताया जा रहा है कि एक एक आपत्तिकर्ता द्वारा दर्जनों मतदाताओं के विरुद्ध आपत्ति ली जा रही है चौंकने वाली बात तो यह है कि उक्त कथित आपत्तिकर्ता द्वारा आपत्ति में दर्ज उसका मोबाईल नंबर एवं इपिक नम्बर भी फर्जी बताया जा रहा है कई मोबाईल नंबर गलत बताए जा रहे तो वही कई मोबाईल नंबर स्विच ऑफ बताए जा रहे है फिर भी इस प्रकार संबंधित बीएलओ द्वारा एक व्यक्ति से बिना किसी प्रमाण के दर्जनों आपत्तियां लेना कई सवाल खड़े करता है
राजनीतिक षडयंत्र तो नहीं
कथित फर्जी आपत्तिकर्ताओं के द्वारा इस प्रकार प्रकार मुस्लिम बहुल वार्डो में मतदाताओं के नाम पर बिना किसी सबूत के आपत्ति लेना किसी राजनीतिक दल के इशारे पर तो नहीं किया जा रहा है कही इसके पीछे कोई राजनीतिक षडयंत्र तो नहीं इसकी गहन जाँच करवाई जाए उक्त मामले को लेकर शहर के मुस्लिम समाज के लोगों ने एसडीएम के समक्ष लिखित शिकायत कर उस प्रकार कथित फर्जी आपत्तिकर्ताओं के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की माँग करते हुए ज्ञापन दिया वही एसडीएम कटारे ने एसडीएम जॉच का आश्वासन देकर कार्यवाही करने का कहा है इस मौके पर हाजी जाकिर खान बेकरी फारूक खान टाटा पार्षद पति अदीब बावा, अल्ताफ आजाद, आसिफ प्रिंस, अब्दुल्ला सुरूर, वारिस खान ठेकेदार डॉ इमरान सहित कई मुस्लिम प्रतिनिधि मौजूद थे
Author: Shabd Agni
.
