VISITORS

0 0 7 1 6 1

March 29, 2026 12:06 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 12:06 pm

रिश्वत में मांगा एप्पल का आईफोन 16 प्रो

शब्द अग्नि / जयपुर/झालावाड़ । रिश्वत में लाखों रुपए की नकदी लेने के केस आए दिन सामने आते रहे हैं लेकिन झालावाड़ में रिश्वत का अनोखा मामला सामने आया है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता एक व्यक्ति से एप्पल का आईफोन 16 प्रो रिश्वत में मांगा। आईफोन की कीमत सामान्य मोबाइल से काफी ज्यादा होती है। ऐसे में परिवादी ने एसीबी में शिकायत कर दी। एसीबी की टीम ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद ट्रेप की कार्रवाई को अंजाम दिया और अधीक्षण अभियंता विष्णु चंद गोयल को गिरफ्तार कर लिया। एसीबी के डीजी गोविंद गुप्ता बताते हैं कि ट्रेप की कार्रवाई झालावाड़ चौकी के अधीन की गई। झालावाड़ में पदस्थापित एक्सईएन विष्णु चंद गोयल को एप्पल कंपनी का आईफोन रिश्वत में लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। परिवादी ने अपनी शिकायत में बताया कि उससे आईफोन 16 प्रो या 17 देने की मांग की जा रही थी। रिश्वत में देने के लिए खरीदे जाने वाले मोबाइल का बिल भी एक्सईएन विष्णु चंद गोयल के नाम का बनाना था।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर