VISITORS

0 0 6 0 5 1

February 11, 2026 10:14 pm

+91 8878812345

Explore

Search

February 11, 2026 10:14 pm

आंटी’ नेटवर्क की एंट्री, युवतियों के पास वीडियो

ड्रग्स पार्टी से जुड़े मामले में नए-नए खुलासे
शब्द अग्नि न्यूज़ ।इंदौर। वीकेंड पर भोपाल से इंदौर पार्टी करने आए बिल्डर अवान शकील की गिरफ्तारी के बाद इस पार्टी से जुड़े मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। सबसे पहले कनाड़िया थाना पुलिस ने अबान शकील को पकड़ा था। उसकी निशानदेही पर वैभव उर्फ बाबा और दो युवतियों को गिरफ्तार किया गया। इनके पकड़े जाने के बाद इस पूरे मामले में कई और नाम सामने आए हैं।


पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने गिरफ्तारी से पहले रतलाम स्थित एक फार्म हाउस पर पार्टी की थी। यह फार्म हाउस दानिश नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है, जहां ड्रग्स का इस्तेमाल किया गया। पुलिस अब फार्म हाउस संचालक की तलाश कर रही है। युवतियों के मोबाइल फोन से इस पार्टी के वीडियो भी बरामद हुए हैं। जांच के दौरान वैभव उर्फ बाबा के पास से 31 दिसंबर का एक वीडियो भी मिला है, जिसमें इंदौर में आयोजित एक पार्टी के दौरान एमडी ड्रग्स के इस्तेमाल की बात सामने आई है। इस वीडियो बाबा
में अबान शकील, वैभव और अन्य युवतियां भी नजर आ रही हैं। पुलिस के अनुसार अबान शकील की पहचान वैभव उर्फ बाबा से हर्षद नामक व्यक्ति ने कराई थी। हर्षद खुद भी एमडी ड्रग लेने का आदी बताया जा रहा है और पार्टी करने का शौकीन है।

इसी दौरान उसने अबान की मुलाकात बाबा से कराई थी। फिलहाल कनाड़िया पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियाँ जोड़ने मैं जुटी है और इस ड्रग्स पार्टी रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पूछताछ में युवतियों ने एक ‘आंटी’ का भी जिक्र किया है। लसूड़िया और विजयनगर क्षेत्र में सक्रिय इस महिला को पुलिस करीब छह महीने पहले गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बताया जा रहा है कि वह इस पूरे रैकेट का बड़ा नाम है और अपने नेटवर्क में कई लड़कियों को फंसा चुकी है। बाबा और युवतियों के मोबाइल से मिले वीडियो, फोटो और चैटिंग में ‘आंटी’ की सक्रिय भूमिका के संकेत मिले हैं। हालांकि पुलिस इस एंगल पर अभी गहन जांच कर रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर