VISITORS

0 0 6 2 6 8

February 19, 2026 4:48 am

+91 8878812345

Explore

Search

February 19, 2026 4:48 am

ऑस्ट्रेलिया टी-20 वर्ल्डकप से बाहर,

जिम्बाब्वे सुपर-8 में, जिम्बाब्वे-आयरलैंड मैच बारिश से रद्द, कंगारू दूसरी बार ग्रुप स्टेज से बाहर
शब्द अग्नि न्यूज़ । नई दिल्ली। 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग राउंड से ही बाहर हो गई है। मंगलवार को जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में मैच का टॉस भी नहीं हो सका। इसी के साथ जिम्बाब्वे सुपर-8 में पहुंच गई है।
एक दिन पहले कंगारू श्रीलंका के खिलाफ 8 विकेट से हार गए थे। उन्हें 13 फरवरी को जिम्बाब्वे ने 23 रन से हराया था। अब ऑस्ट्रेलिया को 20 फरवरी को ओमान से खेलना है। इसे जीतकर भी मिचेल मार्श की टीम अगले दौर में नहीं पहुंच सकेगी।
ऑस्ट्रेलियन टीम इस टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरी बार ग्रुप स्टेज से बाहर हुई है। इससे पहले 2009 में टीम रिकी पोटिंग की कप्तानी में लीग राउंड से बाहर हो गई थी। मैच का स्कोरबोर्ड इस वर्ल्डकप में पहला मैच रद्द हुआ मौजूदा वर्ल्डकप में पहला मैच रद्द हुआ है। वहीं, टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक 8 मैच रद्द हुए हैं। 2016 के एडीशन में 2 मैच रद्द हुए थे। 2007, 2010, 2012, 2022 और 2024 में भी एक-एक मैच रद्द हुए।
ऑस्ट्रेलिया बाहर कैसे हुआ? ग्रुप बी में श्रीलंका 6 पॉइंट्स और जिम्बाब्वे 5 पॉइंट्स के साथ सुपर-8 में पहुंच गई। ऑस्ट्रेलिया अब आखिरी मैच जीतकर भी 4 पॉइंट्स तक ही पहुंच सकेगा। एक ग्रुप से 2 ही टीमें अगले राउंड में जा सकती है, इसलिए ऑस्ट्रेलिया बाहर हो गया। जिम्बाब्वे अगले टी-20 वर्ल्डकप के लिए क्वालिफाई सुपर-8 में पहुंचने के साथ ही जिम्बाब्वे ने 2028 टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। उसे अब क्वालिफायर नहीं खेलना होगा। नियमों के मुताबिक टॉप-8 टीमें और मेजबान देश (जिस देश में वर्ल्ड कप हो रहा है) वर्ल्ड कप में सीधे खेलते हैं। जबकि बाकी टीमों को टूर्नामेंट में एंट्री के लिए क्वालिफायर खेलना होता है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर