VISITORS

0 0 7 1 6 2

March 29, 2026 3:32 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 3:32 pm

अस्पताल में ऑटो चालक ने की तोड़फोड़

शब्द अग्नि /इंदौर | महाराणा प्रताप अस्पताल में एक ऑटो चालक ने जमकर हंगामा करते हुए अस्पताल के गेट और रिसेप्शन के कांच तोड़ दिए | आरोपी ने एक महिला फार्मासिस्ट के साथ बदसलूकी भी की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बाणगंगा पुलिस के अनुसार, महालक्ष्मी नगर निवासी श्वेता सराफ महाराणा प्रताप अस्पताल में फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। उनके पति चंदन सराफ डॉक्टर हैं। आरोपी सतीश उर्फ गोलू पिता सुरेशचंद्र जैन प्रतिदिन श्वेता को ऑटो से अस्पताल लाने-ले जाने का काम करता था। दो दिन पहले श्वेता ने सतीश को यह काम करने से मना कर दिया था, जिससे वह नाराज चल रहा था। मंगलवार को सतीश अस्पताल पहुंचा और श्वेता से विवाद करने लगा। जब मौजूद लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की तो उसने गुस्से में आकर अस्पताल के रिसेप्शन और मुख्य गेट के कांच तोड़ दिए। घटना के बाद अस्पताल में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धमकी देने, अपशब्द कहने और अस्पताल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर