शब्द अग्नि न्यूज़ / इरोड | तमिलनाडु के इरोड जिले स्थित सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व में हाथी के दो साल के बच्चे की मौत हो गई। वन विभाग के मुताबिक, हाथी के बच्चे ने देसी बम निगल लिया था, जिससे उसकी जान चली गई। मामले में एक स्थानीय किसान को गिरफ्तार किया गया है। वन अधिकारियों ने बताया कि कुछ दिन पहले गुथियालाथुर रिजर्व फॉरेस्ट में गश्त के दौरान हाथी के बच्चे का शव मिला था। इसकी सूचना तुरंत वन विभाग के पशु चिकित्सक को दी गई। जांच के दौरान हाथी की सूंड और मुंह में खून के निशान पाए गए। वन विभाग के पशु चिकित्सक ने पोस्टमॉर्टम के बाद बताया कि हाथी के बच्चे की मौत देसी बम खाने की वजह से हुई। अधिकारियों का कहना है कि यह बम हाथियों को खेतों में घुसने से रोकने के लिए रखा गया होगा। जांच के बाद वन विभाग ने कलिमुथु ( 43 ) नाम के किसान को गिरफ्तार किया है।
Author: Shabd Agni
.
