पागल कुत्ते के काटने के बाद लग चुके थे रेबीज के तीन इंजेक्शन, 15 दिन में मरीज की मौत
शब्द अग्नि / बालाघाट में पागल कुत्ते के काटने के 15 दिन बाद 55 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक कुत्ते के काटने के बाद उन्हें रेबीज के तीन इंजेक्शन भी लगाए जा चुके थे। गंभीर हालत में उन्हें नागपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बालाघाट शहर में आवारा कुत्तों का आतंक जानलेवा बनता जा रहा है। लगभग 15 दिन पहले आवारा कुत्ते के काटने से घायल की लंबे उपचार के बाद मौत हो गई। वार्ड नंबर-9 निवासी जमीर खान (55) मेकेनिक (वाहनों में वायरिंग) का काम करते थे। जानकारी के अनुसार, 23 नवंबर को जमीर नमाज पढ़ने जामा मस्जिद जा रहे थे। रास्ते में पुलिस कॉलोनी के पास उन्हें एक पागल कुत्ते ने काट दिया।
इंजेक्शन लगने के बाद भी नहीं बच पाई जान
जमीर को तत्काल अस्पताल ले जाकर कर इंजेक्शन लगाए गए। तीन इंजेक्शन लग चुके थे। चौथा इंजेक्शन 20 दिसंबर को लगना था, लेकिन दो दिसंबर को जमीर का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा। उन्हें गोंदिया के प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। डॉक्टर हैरान थे कि रेबीज का इंजेक्श लगने के बाद भी मरीज की हालत क्यों बिगड़ी। हालत बिगड़ने पर जमीर को मेडिकल कॉलेज नागपुर रेफर किया गया। उन्हें शनिवार रात एडमिट किया गया, लेकिन देर रात उनका निधन हो गया।
Author: Shabd Agni
.
